ई दिल्लीः देश के कई हिस्सों से आज मौसम खराब रहने वाला है। बिहार-झारखंड और पूर्वी यूपी में आंधी-तूफान तो पश्चिम बंगाल समेत देश के कई हिस्सों में बुधवार को झमाझम बारिश का दौर देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए मौसम की नई चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार, 7 अक्टूबर को कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है। आज और कल पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा 7-10 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी, ओडिशा में बारिश के आसार हैं। 7 अक्टूबर के दौरान बिहार में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में भी आंधी-तूफान का अलर्ट है।
यहां पर भी होगी बारिश
7-11 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। कोंकण , गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश के आसार हैं। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) की नवीनतम चेतावनी के अनुसार, बुधवार, 7 अक्टूबर को हरियाणा में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है, साथ ही कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की भी आशंका है।
दिल्ली-NCR का मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार, 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और तापमान 22°C से 34°C के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, IMD ने दिल्ली के लिए आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR समेत देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जानें रिक्टर पैमाने पर तीव्रता