Amazing Facts : मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते कई देशों में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों का संकट आ गया है। इस दौरान लोग सोशल मीडिया पर गैस की उपलब्धता और उसके स्टॉक की जानकारी जुटा रहे हैं। मगर, इसी बीच लोगों को तरह-तरह की गैसों से जुड़े अनोखे फैक्ट और दिलचस्प बातें भी जानने को मिल रही हैं। जैसे LPG, CNG, PNG में अंतर, कुकिंग गैस और एसी में भरी जाने वाली गैस के बीच अंतर इत्यादि। मगर, क्या आपको पता है कि सिगरेट के लाइटर में कौन सी गैस भरी होती है ? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको बताएंगे कि, सिगरेट के लाइटर में कौन सी गैस भरी होती है।
सिगरेट के लाइटर में गैस कैसे भरी जाती है
कई रिपोर्ट्स में सिगरेट के लाइटर में गैस भरने के तरीके में बताया गया है। दावे के मुताबिक, लाइटर के इस्तेमाल के तुरंत बाद उसमें गैस नहीं भरनी चाहिए पहले उसे ठंडा होने दें उसके बाद उसमें गैस भरनी चाहिए। इसके लिए लाइटर को साफ करके अच्छी हवादार जगह ले जाना पड़ता है। इसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- लाइटर को उल्टा पकड़ें और कैन में आने वाली गैस के कैन को भी उल्टा पकड़ें
- लाइटर की लौ एडजस्ट करने वाले बटन को स्क्रूड्राइवर से सबसे कम ऊंचाई पर घुमाएं
- लाइटर के निचले हिस्से में मौजूद एडजस्टिंग स्क्रू को घुमाएं
- अंदर की गैस निकालने के लिए स्क्रूड्राइवर से रिफिलिंग वाल्व को दबाएं
- गैस के कैन को 5 या 6 बार हिलाकर उसके अंदर की सामग्री को मिला लें
- लाइटर पर लगे रिफिल वाल्व में कैन के स्टेम को दबाएं
- लाइटर को उल्टा पकड़कर, ब्यूटेन कैन के स्टेम के सिरे को रिफिल वाल्व में अच्छे से फिट करें
- लाइटर में 3-सेकंड में गैस भरें। ध्यान दें कि, लाइटर कितना खाली है, इसके आधार पर इसे भरने में 2-3 अंतराल लग सकते हैं
- लाइटर भरने पर गैस स्टेम से रिसना शुरू होगी और लाइटर में नहीं जाएगी
सिगरेट के लाइटर में कौन सी गैस भरी जाती है
यदि आप सोच रहे हैं कि, लाइटर में जिस कैन से हवा भरी जाती है वो कौन सी गैस होती है तो बता दें कि वो 'ब्यूटेन गैस' होती है। दावा किया जाता है कि, ब्यूटेन एक हाइड्रोकार्बन है और एक अत्यधिक ज्वलनशील , रंगहीन, गंधहीन, आसानी से द्रवीकृत होने वाली गैस है। इसका उपयोग आमतौर पर सिगरेट लाइटर और पोर्टेबल स्टोव के लिए ईंधन के रूप में, एरोसोल में प्रणोदक के रूप में, हीटिंग ईंधन के रूप में, रेफ्रिजरेंट के रूप में और उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के निर्माण में किया जाता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। गैस भरने के बताए गए तरीकों को किसी जानकर की देखरेख में आजमाएं ये खतरनाक हो सकता है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
शरबती चावल में शरबत होता है या नहीं, सच सुनकर दिमाग घूम जाएगा, नहीं जाना तो पछताएंगे
ट्रेनों के टॉयलेट के बाहर WC क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो पछताएंगे; सफर से पहले जान लें