1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. नंदीग्राम में कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे, हम लड़ाई लड़ेंगे और वापस आएंगे, ममता बनर्जी का बड़ा बयान

नंदीग्राम में कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे, हम लड़ाई लड़ेंगे और वापस आएंगे, ममता बनर्जी का बड़ा बयान

 Reported By: Onkar Sarkar,  Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 18, 2026 04:31 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 05:10 pm IST

सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद नंदीग्राम सीट से अपनी उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, हम नंदीग्राम में कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे।

ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- India TV Hindi
ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान Image Source : PTI

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव के लिए जिसे अपना उम्मीदवार बनाया उसने सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करने के बाद अपना नाम वापस ले लिया। इससे नाराज ममता बनर्जी ने कहा, हम लड़ाई करेंगे, हम वापस आएंगे। नंदीग्राम में हम कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे। मेरी राहुल जी से बात हुई है, अरविंद केजरीवाल जी से बात हुई है, हम झुकेंगे नहीं। मैं जनता के साथ हमेशा थी और रहूंगी। ममता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा,  कुछ दिनों में दिल्ली ढुलमुल हो जाएगा। तुम लोग रेडी हो जाओ, जल्द जाने के लिए, अब कांग्रेस को सपोर्ट दिया जाएगा। हमने पहले से से सोचा था कि नंदीग्राम में कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे, क्योंकि कांग्रेस का कैंडिडेट अच्छा है।

ममता ने लगाया बड़ा आरोप

ममता बनर्जी ने कहा, आज साबित हो गया कि असली तृणमूल कांग्रेस कौन है। हमारे वर्कर कल रात से रो रहे हैं और वो लोग डांस कर रहे हैं। ये टीएमसी को खत्म करने के लिए ही आया है। जिसने चार महीने पहले जिस सिंबल में जीत हासिल किया, और आज जिस इमारत में ये बने उसी इमारत में हमें घुसने नहीं दिया जा रहा है, जोगी से ज्यादा भोगी बन गया है। ये लोग राम जन्म भूमि में चोरी कर रहे हैं। हमारे लोगों को हर दिन STF, सीआईडी डरा रहे हैं।

चुनाव आयोग भाजपा की वॉशिंग मशीन
उद्धव ठाकरे की पार्टी को तोड़ा, फिर NCP को तोड़ा, फिर थ्रेट किया सपोर्ट करने के लिए। काउंटिंग तो CISF, CRPF ने किया। हाइजैक किया गया। टीएमसी 29 साल पुरानी पार्टी है, उसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं। उन्होंने फिर हमारा बैंक अकाउंट फ्रिज कर दिया। हमने सिंबल को लेकर सख्त विरोध किया है, हमें फिलहाल ये सिंबल दिया गया है। हम अपने पुराने सिंबल में वापस जाएंगे। हमारे पास सारे डॉक्यूमेंट्स हैं, वे ऐसा नहीं कर सकते। भाजपा की वाशिंग मशीन के चुनाव आयोग, जल्द ही ब्लैक बीजेपी का एक्सपोज होगा।

नंदीग्राम फ्यूचर गठबंधन का मैसेज है
ममता ने कहा, मैने इंडिया गठबंधन कभी नहीं छोड़ा, हम सभी के साथ है, gen z लड़ाई में हमने साथ दिया था। नंदीग्राम में सपोर्ट फ्यूचर गठबंधन के लिए ये एक मैसेज है। बीजेपी को हेल्प करने के लिए हमारे बागियों को काम पर लगाया गया है। बंगाल की जनता कभी उसे समर्थन नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें:
नंदीग्राम और रेजिनगर उपचुनाव, कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, जानें कैंडिडेट्स के नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।