1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविस कप के दूसरे मैच में सुमित नागल को मिली हार, कोरियाई खिलाड़ी ने 2-6, 6-4, 7-5 से मुकाबला किया अपने नाम

डेविस कप के दूसरे मैच में सुमित नागल को मिली हार, कोरियाई खिलाड़ी ने 2-6, 6-4, 7-5 से मुकाबला किया अपने नाम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 18, 2026 04:39 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 05:19 pm IST

डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल का सामना साउथ कोरिया के ह्योन चुंग से हुआ। इस मैच का पहला सेट सुमित नागल ने जीता था। लेकिन इसके बाद दोनों सेट में साउथ कोरिया ने बाजी मारी और मैच को 2-1 से अपने नाम किया।

Sumit Nagal- India TV Hindi
सुमित नागल Image Source : PTI

भारत और साउथ कोरिया के बीच में सियोल के ओलंपिक कोर्ट में डेविस कप के दूसरे राउंड के मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें 18 सितंबर को सिंगल्स इवेंट का दूसरा मैच भारत के सुमित नागल और कोरियाई खिलाड़ी ह्योन चुंग के बीच में खेला गया। इस मैच को साउथ कोरिया ने 2-6, 6-4, 7-5 से अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी सुमित नागल ने शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने इस मैच का पहला सेट 6-2 से अपने नाम किया था। इसके बाद कोरिया के  ह्योन चुंग ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे सेट को अपने नाम किया। इस मैच को जीतने के साथ ही साउथ कोरिया अब इस राउंड में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुका है। आपको बता दें कि भारत में डेविस कप के मैचों का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जा रहा है।

पहला सेट सुमित नागल ने जीता

भारत के खिलाड़ी सुमित नागल ने डेविस कप के दूसरे राउंड के दूसरे मैच में साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ पहले सेट में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 गेम तक चले इस मैच के 6 गेम में जीत हासिल की। इस सेट के शुरुआती 4 गेम में सुमित को जीत मिली थी। इसके बाद वह लगातार दो सेट हार गए। इसके बाद सातवें और आठवें गेम में सुमित ने दमदार वापसी की और पहला सेट 6-2 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में कोरिया के ह्योन चुंग ने की शानदार वापसी 

दूसरे सेट की बात करें तो वहां कोरियाई खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने पहला गेम अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे गेम में सुमित नागल ने जीत दर्ज की। यही सिलसिला अगले दो गेम में भी देखने को मिला। पांचवें गेम में कोरिया के खिलाड़ी ने बाजी मारते हुए इस सेट में 3-2 की बढ़त हासिल की थी। छठे गेम में सुमित नागल ने बाजी मारते हुए सेट को 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद आखिरी के दोनों गेम जीतकर कोरियाई खिलाड़ी ह्योन चुंग ने इस सेट को अपने नाम कर लिया।

तीसरे सेट में भी सुमित नागल को मिली हार

सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच तीसरा सेट काफी रोमांचक रहा। इस सेट की शुरुआत कोरिया के खिलाड़ी ने पहला गेम जीतकर की। इसके बाद दूसरा सेट सुमित नागल ने अपने नाम जरूर किया। लेकिन इसके बाद वह अगले चार सेट हार गए और पांच गेम के बाद वह 4-1 से पीछे हो गए थे। इसके बाद सुमित ने दमदार वापसी की और अगले पांच गेम से चार में जीत दर्ज करके सेट को 5-5 से बराबर कर दिया। लेकिन अंत में आखिरी दो गेम में कोरिया के खिलाड़ी ने जीत दर्ज करते हुए इस सेट को 7-5 से अपने नाम किया और मैच को 2-1 से जीत लिया।

यह भी पढ़ें

डेविस कप के पहले मैच में डीके सुरेश को मिली हार, कोरियाई खिलाड़ी ने 2-1 के अंतर से जीता मुकाबला

साउथ कोरिया में कोर्ट का लो बाउंस होगी चुनौती, युकी भांबरी ने बताया किस तरह से भारतीय प्लेयर्स को बनानी होगी रणनीति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल