1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. "गर्लफ्रेंड के लिए किया खास डांस सेलिब्रेशन", अर्शदीप सिंह ने खुद खोला अनोखे जश्न का राज

"गर्लफ्रेंड के लिए किया खास डांस सेलिब्रेशन", अर्शदीप सिंह ने खुद खोला अनोखे जश्न का राज

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 04, 2026 01:31 pm IST,  Updated : Nov 04, 2026 01:31 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की तरफ से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार बॉलिंग करने के साथ कुल 4 विकेट हासिल किए तो वहीं उन्होंने अपने खास सेलिब्रेशन स्टाइल को लेकर न्यूजीलैंड की पारी सिमटने के बाद दिए बयान में इसका खुलासा भी किया।

Arshdeep Singh And Virat Kohli- India TV Hindi
अर्शदीप सिंह और विराट कोहली Image Source : AP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों का कमाल ऑकलैंड के ईडन पार्क में देखने को मिला, जिसमें उन्होंने मेजबान कीवी टीम की पारी को सिर्फ 185 रनों के स्कोर पर समेट दिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें उन्होंने प्लेइंग 11 में कुल 4 तेज गेंदबाज शामिल किए जो ऑकलैंड के हालात को देखते हुए पूरी तरह से सही फैसला साबित हुआ। न्यूजीलैंड की पारी को समेटने में भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने अहम भूमिका अदा की जो कुल 4 विकेट अपने 10 ओवर्स में लेने में कामयाब रहे तो वहीं उनका खास सेलिब्रेशन जो विकेट लेने के बाद सामने आया उसको लेकर न्यूजीलैंड की पारी खत्म होने के बाद ब्रॉडकास्टर को दिए बयान में उन्होंने इसको लेकर खुलासा किया।

वह सेलिब्रेशन मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था

ऑकलैंड वनडे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्शदीप ने अपने 10 ओवर्स में 4 विकेट तो लिए लेकिन 70 रन खर्च कर दिए। वहीं उन्होंने पारी खत्म होने के बाद ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत करते हुए अपने प्रदर्शन और खास सेलिब्रेशन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया जिसमें अर्शदीप सिंह ने कहा कि वह सेलिब्रेशन मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था, जब हम बाहर टहलने जाते हैं या ऐसा ही कुछ करते हैं, तो हम ये डांस स्टेप्स करते हैं। जब भी मूड थोड़ा खराब होता है, तो हम इस सेलिब्रेशन के जरिए एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हैं, तो यह उसके लिए था। वहीं अर्शदीप सिंह ने आगे अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि हम थोड़े लालची हो गए थे और बस विकेट लेने की कोशिश कर रहे थे। हमें बस उसी रणनीति पर टिके रहना था जो हम पूरी पारी में अपना रहे थे, तो विकेट अपने आप मिल जाता। लेकिन अंत में हम थोड़े लालची हो गए।

न्यूजीलैंड में एक वनडे मैच में 4 या उससे अधिक विकेट लेने वाले अर्शदीप 5वें भारतीय

भारतीय टीम की तरफ से न्यूजीलैंड में उनके खिलाफ एक वनडे मैच में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम पर है जिन्होंने 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं अर्शदीप सिंह पांचवें ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं जो एक वनडे मैच में चार या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हो सके हैं। इससे पहले अनिल कुंबले ने जहां 5 विकेट हॉल लिया था तो वहीं जवागल श्रीनाथ, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड में एक वनडे मैच में 4-4 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा डक पर आउट, छह बॉल बाद भी नहीं खुला खाता, आखिरी बार कब हुआ था ऐसा

विराट कोहली ने स्लिप में पकड़ा अद्भुत, ध्वस्त किया एमएस धोनी का रिकॉर्ड, देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।