1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने स्लिप में पकड़ा अद्भुत, ध्वस्त किया एमएस धोनी का रिकॉर्ड, देखें VIDEO

विराट कोहली ने स्लिप में पकड़ा अद्भुत, ध्वस्त किया एमएस धोनी का रिकॉर्ड, देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 04, 2026 11:25 am IST,  Updated : Nov 04, 2026 11:25 am IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के मैदान पर पहले वनडे मैच में विराट कोहली का फील्डिंग में जलवा देखने को मिला जिसमें उन्होंने स्लिप में नाथन स्मिथ का शानदार कैच पकड़कर सभी को चौंका दिया।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AFP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और उसको गेंदबाजों ने सही भी साबित किया और कीवी टीम की पारी को 185 रनों के स्कोर पर समेट दिया। इस मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग भी काफी शानदार देखने को मिली जिसमें रोहित शर्मा ने जहां एक बेहतरीन रन आउट किया तो वहीं विराट कोहली ने स्लिप में ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा जिसे देख सभी थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए। कोहली ने यह कैच पारी के 29वें ओवर में अंशुल कंबोज की गेंद पर नेथन स्मिथ का पकड़ा था, जिसके दम पर वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी एक खास मामले में पीछे छोड़ने में कामयाब हो गए।

कैच पकड़ने के बाद काफी जोश में नजर आए कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ जहां भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला, तो वहीं फील्डिंग में भी कमाल दिखा। कीवी टीम की पारी के 29वें ओवर की तीसरी गेंद जो अंशुल कंबोज ने फेंकी थी उसपर नेथन स्मिथ के बल्ले का किनारा लगकर दूसरी स्लिप की तरफ गेंद गई तो वहां पर खड़े विराट कोहली ने अपने दाईं ओर डाइव लगाने के साथ एक हाथ से कैच को पकड़ लिया, जिसके बाद उनको भी थोड़ी देर के लिए विश्वास नहीं हुआ वह कैच लेने के बाद जश्न मनाने के लिए काफी तेजी से भागे और फिर गेंद को अंपायर की तरफ उछाल दिया। कोहली ने इस कैच को पकड़ने के बाद पूरी तरह से आत्मविश्वास में थे जिसमें तीसरे अंपायर के बाद फैसला जाने के बाद जब रिप्ले देखा गया तो कोहली ने कैच को सही तरीके से पकड़ा था। वहीं विराट कोहली अब न्यूजीलैंड में कैच पकड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा है। धोनी ने 37 साल 218 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड में कैच पकड़ा था जबकि विराट कोहली ने 37 साल 364 दिन की उम्र में पकड़ा है।

अर्शदीप और गुरनूर का दिखा गेंद से कमाल

ऑकलैंड वनडे मैच में भारतीय कप्तान ने चार तेज गेंदबाजों को खिलाने का फैसला लिया था, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ। इसमें अर्शदीप सिंह ने जहां 10 ओवर्स में 4 विकेट हासिल किए तो वहीं गुरनूर बरार तीन विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। इसके अलावा अंशुल कंबोज ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं आकिब नबी भले ही मैच में कोई विकेट लेने में कामयाब नहीं हो लेकिन उन्होंने नई गेंद के साथ कीवी बल्लेबाजों को परेशान किया।

ये भी पढ़ें

 

CSK के स्टार खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में खेली अपनी सबसे बड़ी पारी, जड़ा करियर का पहला दोहरा शतक

IND vs NZ ODI सीरीज से पहले आई बड़ी खुशखबरी, भारतीय तेज गेंदबाज हुआ फिट, जल्द न्यूजीलैंड होंगे रवाना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।