1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. India vs South Korea Davis Cup Match Live: सुमित नागल ने की शानदार शुरुआत, पहले सेट में 2-0 बढ़त बनाई
  Live Now

India vs South Korea Davis Cup Match Live: सुमित नागल ने की शानदार शुरुआत, पहले सेट में 2-0 बढ़त बनाई

 Written By: Abhishek Pandey
 Updated : Sep 18, 2026 01:28 pm IST

भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे मुकाबले में भारत के सुमित नागल और कोरिया के ह्योन चुंग के बीच में मुकाबला खेला जा रहा है। इस राउंड के पहले मैच में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश को हार का सामना करना पड़ा था।

सुमित नागल और ह्योन...- India TV Hindi
सुमित नागल और ह्योन चुंग Image Source : PTI/AFP

डेविस कप के दूसरे राउंड में कुल 14 देश एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं, जिसमें सभी की नजरें अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की करने को लेकर हैं। इसमें भारतीय टीम जिन्होंने डेविस कप के पहले राउंड में नीदरलैंड्स को 3-2 के अंतर से मात दी थी वह अब दूसरे राउंड में साउथ कोरिया की टीम का सामना कर रही है। इसमें 18 और 19 सितंबर को साउथ कोरिया की मेजबानी में सियोल को ओलंपिक टेनिस कोर्ट में मुकाबले हो रहे हैं। भारतीय टीम वहां पर काफी पहले पहुंच गई थी, ताकि खिलाड़ी वहां की परिस्थितियों में खुद को आसानी से ढाल सके। 18 सितंबर को 2 मुकाबले हो रहे हैं, जिसमें दोनों ही सिंगल्स के इवेंट हैं। इसमें पहले मैच में दक्षिणेश्वर सुरेश का सामना साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन से हुआ जिसमें तीन सेटों तक चले इस मैच को कोरियाई खिलाड़ी 2-1 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे, जिसके साथ साउथ कोरिया ने अब इस मैच में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं अब दूसरा मैच सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच होने जा रहा है। भारतीय फैंस डेविस कप का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

अब तक ऐसा रहा है भारत और साउथ कोरिया के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ कोरिया का डेविस कप में एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए, तो दोनों टीमें अब तक 11 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें साउथ कोरिया ने 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत के हिस्से 5 जीत आई हैं। हालांकि, दोनों देशों की पिछली भिड़ंत में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों टीमों की पिछली टक्कर करीब 10 साल पहले भारत में हुई थी। उस मुकाबले में मेजबान भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से मात दी थी। ऐसे में इस बार कोरिया की घरेलू परिस्थितियों में होने वाला मुकाबला एक अलग चुनौती होगी। भारतीय टीम की कोशिश अब पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इस बार भी जीत के साथ आगे बढ़ने की होगी।

सिंगल्स और डबल्स में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

डेविस कप में भारत और साउथ कोरिया के बीच में सिंगल्स और डबल्स मैचों के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें सिंगल्स में साउथ कोरिया का पलड़ा भारी दिखा है, जिसमें उन्होंने 27 मैचों में जहां जीत हासिल की है तो वहीं भारतीय टीम को 16 मैचों में जीत मिली। वहीं डबल्स मैचों में भारतीय टीम का पलड़ा अब तक काफी भारी दिखा है, जिसमें भारतीय टीम 9 मैचों को जीतने में कामयाब रही है जबकि साउथ कोरिया सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी।

 

Live updates :india vs south korea davis cup match Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 1:28 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के दूसरे गेम को सुमित नागल ने जीता

    सुमित नागल का साउथ कोरिया के खिलाड़ी ह्योन चुंग के खिलाफ डेविस कप के मुकाबले में काफी शानदार शुरुआत देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने पहले सेट के दूसरे गेम को 40-15 के अंतर से जीतने के साथ 2-0 की बढ़त बना ली है।

  • 1:23 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट में सुमित नागल ने की अच्छी शुरुआत

    सुमित नागल ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी के खिलाफ अपने मुकाबले की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है, जिसमें उन्होंने पहले सेट के पहले गेम को 40-30 के अंतर से अपने नाम कर लिया है।

  • 1:20 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में मुकाबला हुआ शुरू

    डेविस कप में भारत और साउथ कोरिया के बीच में दूसरे राउंड में दूसरे मैच की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें सुमित नागल का सामना कोरिया के खिलाड़ी ह्योन चुंग से हो रहा है। इस मैच में नागल से जीत की उम्मीदें हैं ताकि 1-1 से बराबरी की जा सके।

  • 1:11 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल से अब दूसरे मैच में उम्मीदें

    भारतीय टीम को डेविस कप के दूसरे राउंड में साउथ कोरिया के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद सभी की उम्मीदें दूसरे मैच में सुमित नागल से हैं, जिनका सामना कोरिया के ह्योन चुंग से दूसरे मैच में होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम को पहले मैच में मिली हार

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश को साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें तीन सेटों तक चले इस मैच को कोरियाई खिलाड़ी 2-1 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहा।

  • 12:49 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश ने तीसरे सेट के 9वें गेम को जीता

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के खिलाफ डेविस कप के मुकाबले में तीसरे सेट के 9वें गेम को अपने नाम करने के साथ इस मैच में अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा हुआ लेकिन अभी भी वह इस सेट में 5-4 के अंतर से पीछे हैं।

  • 12:44 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट के 8वें गेम में दर्ज की जीत

    साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने तीसरे सेट के 8वें गेम में 40-15 के अंतर से जीतने के साथ अब इस सेट में 8 गेम के बाद 5-3 के अंतर से बढ़त बना ली है, जिसमें वह अब इस मुकाबले को भी जीतने के करीब पहुंच चुके हैं।

  • 12:40 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के 7वें गेम में डीके सुरेश ने की वापसी

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ तीसरे सेट में पिछड़ने के बाद 7वें गेम में शानदार वापसी करने के साथ उसे 40-15 के अंतर से अपने नाम कर लिया है, जिसमें अब डीके सुरेश 7 गेम के बाद अब 4-3 से पीछे हैं।

  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट में बनाई बढ़त

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में पहला मैच डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में खएला जा रहा है, जिसमें तीसरे सेट में 5 गेम खत्म होने के बाद कोरियाई खिलाड़ी ने 3-2 के अंतर से बढ़त हासिल कर ली है।

  • 12:30 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के चौथे गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने जीता

    साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने डेविस कप मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश के खिलाफ पहले मैच के तीसरे सेट के चौथे गेम को अपने नाम करने के साथ अब इस सेट को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।

  • 12:23 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के तीसरे गेम को डीके सुरेश ने जीता

    डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ डेविस कप के मुकाबले में तीसरे सेट के तीसरे गेम को अपने नाम करने के साथ अब इस सेट में 2-1 की बढ़त बना ली है।

  • 12:20 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के दूसरे गेम को सूनवू क्वोन ने जीता

    साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने डेविस कप में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश के खिलाफ मुकाबले के तीसरे सेट के दूसरे गेम को अपने नाम करने के साथ मुकाबले को अब 1-1 से बराबरी पर ला दिया है।

  • 12:17 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के पहले गेम को सुरेश ने किया अपने नाम

    डेविस कप के दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में भारत और साउथ कोरिया के डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, जिसके तीसरे सेट के पहले गेम को डीके सुरेश अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। अभी यह मैच दो सेट के बाद 1-1 से बराबरी पर है।

  • 12:11 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने दूसरे सेट को किया अपने नाम

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में खेले जा रहे डेविस कप के दूसरे राउंड का पहला मुकाबला डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में खेला जा रहा है, जिसके दूसरे सेट को कोरियाई खिलाड़ी 6-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ अब मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।

  • 12:06 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश ने दूसरे सेट के 8वें गेम को जीता

    डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ दूसरे सेट के 8वें गेम को अपने नाम करने साथ वापसी की कोशिश की है, लेकिन अभी भी वह इस सेट में 5-3 के अंतर से पीछे हैं।

  • 12:04 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच मुकाबले को VETO OTT पर देखें लाइव

    डेविस कप में भारत और साउथ कोरिया के बीच में दूसरे राउंड के मुकाबले को भारतीय फैंस VETO OTT पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं। अभी पहला मुकाबला डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में खेला जा रहा है।

  • 11:56 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश दूसरे सेट में कर रहे हैं संघर्ष

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश जो पहले सेट को अपने नाम करने में कामयाब रहे थे, वह कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ दूसरे सेट में संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं, जिसमें 7वां गेम खत्म होने के बाद सुरेश इस सेट में 5-2 के अंतर से पीछे थे।

  • 11:53 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट में कोरियाई खिलाड़ी ने छठे गेम में दर्ज की जीत

    साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने डेविस कप में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश के खिलाफ पहले सेट को गंवाने के बाद दूसरे सेट में शानदार वापसी करने के साथ छठे गेम के खत्म होने पर 4-2 के अंतर से बढ़त बना ली थी।

  • 11:46 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने दूसरे सेट के 5वें गेम में दर्ज की जीत

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में पहले मैच डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें दूसरे सेट के पांचवें गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने 40-15 के अंतर से अपने नाम करने के साथ इस सेट में 3-2 के अंतर से बढ़त बना ली है।

  • 11:42 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के चौथे गेम में सुरेश ने की वापसी

    साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ डेविस कप के मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने दूसरे सेट के चौथे गेम को अपने नाम करने के साथ इस सेट को अब 2-2 की बराबरी पर ला दिया है।

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के तीसरे गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने जीता

    साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन ने डेविस कप के पहले मुकाबले के दूसरे सेट के तीसरे गेम में शानदार वापसी करने के साथ 40-15 के अंतर से अपने नाम करने के साथ इस सेट में अब 2-1 की बढ़त बना ली है।

  • 11:32 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के दूसरे गेम में डीके सुरेश ने की वापसी

    डेविस कप में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने दूसरे सेट के पहले गेम को गंवाने के बाद दूसरे गेम में शानदार तरीके से वापसी करने के साथ उसे 40-30 के अंतर से अपने नाम करने के साथ 1-1 से बराबरी पर ला दिया है।

  • 11:28 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के पहले गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने जीता

    डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में दूसरे सेट की शुरुआत हो गई है, जिसमें दूसरे सेट के पहले गेम को कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन 40-0 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे है।

  • 11:27 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट की हुई शुरुआत

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में सियोल में डेविस कप के दूसरे राउंड का पहला मुकाबला डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें पहले सेट को भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं तो वहीं दूसरे सेट की शुरुआत हो गई है।

  • 11:25 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट को डीके सुरेश ने किया अपने नाम

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के खिलाफ दूसरे राउंड में सिंगल्स के पहले मुकाबले के पहले सेट को अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं, जिसमें सुरेश ने पहले सेट में 6-3 के अंतर से जीत हासिल की है।

  • 11:22 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने पहले सेट के 8वें गेम में दर्ज की जीत

    साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन ने डेविस कप में डीके सुरेश के खिलाफ सिंगल्स के पहले मुकाबले के पहले सेट के 8वें गेम को अपने नाम करने के साथ शानदार वापसी की है, जिसमें अभी भी इस सेट में भारतीय खिलाड़ी 5-3 के अंतर से आगे है।

  • 11:14 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश ने पहले सेट के 7वें गेम को किया अपने नाम

    डेविस कप के दूसरे राउंड के पहले मैच में भारत और साउथ कोरिया के डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने पहले सेट के 7वें गेम को अपने नाम करने के साथ पहले सेट में 5-2 के अंतर से बढ़त बना ली है।

  • 11:09 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के छठे गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने जीता

    डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में खेले जा रहे डेविस कप के दूसरे राउंड के पहले मैच में पहले सेट के छठे गेम में कोरियाई खिलाड़ी की तरफ से शानदार खेल देखने को मिला जिसको सूनवू क्वोन 40-15 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे। भारतीय खिलाड़ी अभी भी पहले सेट में 4-2 के अंतर से आगे है।

  • 11:05 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पांचवें सेट को डीके सुरेश ने किया अपने नाम

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के खिलाफ पहले सेट के पांचवें गेम में शानदार वापसी करने के साथ 40-0 के अंतर से अपने नाम करने के साथ पहले सेट में 5 गेम खत्म होने के साथ 4-1 से बढ़त बना ली है।

  • 11:03 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के चौथे गेम में कोरियाई खिलाड़ी ने की वापसी

    डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ पहले सेट के शुरुआती तीन गेम अपने नाम कर लिए थे, जिसके बाद चौथे गेम में कोरियाई खिलाड़ी की वापसी देखने को मिली और उन्होंने इसे 40-30 के अंतर से अपने नाम कर लिया है।

  • 10:59 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट को डीके सुरेश ने 40-15 के अंतर से किया अपने नाम

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहले सेट के तीसरे गेम को भी 40-15 के अंतर से जीतने के साथ 3-0 की बढ़त बना ली है।

  • 10:57 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश ने 2-0 की बनाई बढ़त

    डीके सुरेश का डेविस कप में साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ मुकाबले में पहले सेट के दूसरे गेम में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने इसे 40-15 के अंतर से जीतने के साथ पहले सेट में 2-0 की बढ़त बना ली है।

  • 10:52 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के पहले गेम को डीके सुरेश ने किया अपने नाम

    साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप के दूसरे राउंड का पहला मुकाबला भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश और साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के बीच में हो रहा है, जिसमें पहले सेट के पहले गेम को भारतीय खिलाड़ी अपने नाम करने में कामयाब रहने के साथ मुकाबले में बढ़त बना ली है।

  • 10:49 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने की शानदार शुरुआत

    डेविस कप में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने पहले सेट के पहले गेम में काफी अच्छी शुरुआत की है, जिसमें वह अभी 40-30 के अंतर से आगे हैं, ऐसे में उनकी कोशिश पहले सेट के पहले गेम को अपने नाम करने की रहने वाली है।

  • 10:46 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच मुकाबले की हुई शुरुआत

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप में दूसरे राउंड में भिड़ंत हो रही है, जिसमें 18 सितंबर को पहला मुकाबला सिंगल्स इवेंट का भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश और साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के बीच में हो रहा है, जिसमें मुकाबले की शुरुआत हो गई है।

  • 10:37 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दोनों टीमों के खिलाड़ी नेशनल एंथम के लिए कोर्ट पर पहुंचे

    डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का सामना साउथ कोरिया से हो रहा है, जिसमें 18 सितंबर को सिंगल्स का पहला मैच होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी कोर्ट पर पहुंच गए हैं और नेशनल एंथम के बाद पहले मैच की शुरुआत होगी।

  • 10:25 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम के लिए शुरुआत काफी रहेगी अहम

    साउथ कोरिया के खिलाफ दूसरे राउंड में भारतीय टीम के लिए अच्छी शुरुआत काफी अहम रहने वाली है, जिसमें उनको कोरियाई कोर्ट के लो-बाउंस की चुनौती से निपटना आसान नहीं रहने वाला है। भारतीय टीम के लिए ऐसे में 18 सितंबर को होने वाला पहला मैच काफी अहम रहने वाला है, जिसमें अच्छी शुरुआत आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली रहेगी।

  • 9:57 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश खेलेंगे पहला मुकाबला

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में होने वाले डेविस कप के मुकाबले में पहले मैच में सिंगल्स के इवेंट में भारत की तरफ से डीके सुरेश खेलेंगे जिसमें उनका सामना साउथ कोरिया के वर्ल्ड रैंकिंग में 157वीं रैंकिंग पर काबिज सूनवू क्वोन से होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण भारतीय फैंस VETO OTT पर देख सकते हैं।

  • 9:48 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले राउंड में भारत ने नीदरलैंड्स को दी थी मात

    डेविस कप के पहले राउंड में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स का सामना किया था, जिसमें 5 मैचों में से 3 मैच जीतने में कामयाबी मिली थी। भारतीय टीम ने एक समय मैच को 2-2 से बराबरी पर कर दिया था, जिसके बाद डीके सुरेश ने निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल कर भारतीय टीम को दूसरे राउंड में पहुंचा दिया।

  • 9:36 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारत और साउथ कोरिया के बीच ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और साउथ कोरिया का डेविस कप में एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए, तो दोनों टीमें अब तक 11 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें साउथ कोरिया ने 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत के हिस्से 5 जीत आई हैं।

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारत के सामने साउथ कोरिया की चुनौती

    डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का सामना साउथ कोरिया की टीम से होगा, जिसमें 18 सितंबर को सिंगल्स इवेंट के दो मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें भारत की तरफ से डीके सुरेश और सुमित नागल आज के दिन एक्शन में दिखाई देंगे। भारत में फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल