1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, रवि मोहन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, रवि मोहन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Nov 03, 2026 07:12 pm IST,  Updated : Nov 03, 2026 07:12 pm IST

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। शिरोमणि अकाली दल के नेता रवि मोहन ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

शिरोमणि अकाली दल के नेता आप में शामिल- India TV Hindi
शिरोमणि अकाली दल के नेता आप में शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व नेता रवि मोहन मंगलवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहन का 'आप' में स्वागत किया और इस मौके पर पार्टी नेता जगरूप सिंह सेखवां भी मौजूद थे। आम आदमी पार्टी ने जारी किए गए एक बयान में कहा कि मोहन शिरोमणि अकाली दल की ओर से दीनानगर और भोआ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी रह चुके हैं और जमीनी स्तर पर राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

शिअद नेता का आम आदमी पार्टी में स्वागत

आप के बयान के अनुसार, पंजाब में भगवंत मान सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह 'आप' में शामिल हुए। सेखवां ने कहा, ''मैं रवि मोहन का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं। उन्हें जमीनी स्तर की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों का व्यापक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनके अनुभव और समर्थन से गुरदासपुर में पार्टी और मजबूत होगी।'' 

शिरोमणि अकाली दल के नेता रवि मोहन इससे पहले शिरोमणि अकाली दल में जिला परिषद सदस्य और दीनानगर व भोआ से हलका प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।