आईसीसी की तरफ से चार नवंबर को लेटेस्ट टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग को जारी कर दिया गया जिसमें पिछले हफ्ते जहां नंबर-1 की पोजीशन पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यान्सन ने कब्जा किया था, तो वहीं उनको पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने फिर से नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा कर लिया है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन मिचेल स्टार्क का गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसके दम पर फिर से वह टॉप पोजीशन पर पहुंचने में कामयाब रहे।
स्टार्क ने केपटाउन टेस्ट में हासिल किए थे कुल 9 विकेट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क का उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था, जिसमें वह सिर्फ तीन विकेट ही हासिल करने में कामयाब हो सके थे। वहीं मार्को यान्सन ने इस मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाने के साथ कुल 6 विकेट लेने के साथ रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन को हासिल कर लिया था। इसके बाद मिचेल स्टार्क ने केपटाउन टेस्ट में कुल 9 विकेट लेने के साथ टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा कर लिया है। अब मिचेल स्टार्क के कुल 881 रेटिंग प्वाइंट हैं तो वहीं मार्क यान्सन 875 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
टॉप-10 में सिर्फ भारतीय टीम के जसप्रीत बुमराह
गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय बॉलर का नाम शामिल है जो जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने पिछले काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। बुमराह अभी 5वें नंबर पर 853 रेटिंग प्वाइंट के साथ काबिज हैं, ऐसे में उनके पास अपनी रैंकिंग में सुधार करने का मौका न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मिलेगा जिसमें वह टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। वहीं बुमराह के बाद रैंकिंग में अगले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं जो जिनको लेटेस्ट अपडेट में एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अभी 696 रेटिंग प्वाइंट के साथ 16वें नंबर पर मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें
किंग कोहली की ऐतिहासिक उपलब्धि, वनडे में एक और बड़े रिकॉर्ड पर किया कब्जा
आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर वन, श्रेयस अय्यर ने भी मारी लंबी छलांग