1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी हवाबाजी के चक्कर में ही लोग अस्पताल पहुंचते हैं, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

ऐसी हवाबाजी के चक्कर में ही लोग अस्पताल पहुंचते हैं, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 30, 2026 11:00 am IST,  Updated : Mar 30, 2026 11:00 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और यह सोचने लगेंगे कि लोगों को अपनी जिंदगी की परवाह नहीं है क्या। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHAPRAZILA

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के होने का फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ गलत, अच्छा या फिर अजीब और बेवकूफी भरा होते दिखता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं ताकि दूसरे लोगों तक भी वो पहुंचे। अब सोशल मीडिया पर वो वीडियो देखने के बाद लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। वीडियो में अगर कुछ अच्छा दिखता है तो लोग तारीफ भी करते हैं और गलत होने पर टोकते या फिर ट्रोल भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक मेले का है। वीडियो में नजर आता है कि एक झूला एक्टिव है। लोग उसमें बैठे हुए हैं और झूला झूल रहे हैं। तभी नजर आता है कि नीचे खड़ा एक आदमी उस झूले को पकड़ लेता है और झूले के साथ ही हवा में उठ जाता है। झूला जिस तरह से अपने एक राउंड पूरा करता है, वो भी उसपर लटके हुए ही एक राउंड पूरा करता है और जमीन के करीब आते ही, उससे उतर जाता है। वो नीचे सुरक्षित उतर जाता है मगर इसी तरह की हवाबाजी करने के चक्कर में हादसे होते हैं और लोग अस्पताल भी पहुंचते हैं।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गलती से हाथ छूट जाएगा तो शरीर की सारी हड्डी और पसली एक हो जाएगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बिहार: स्टेज पर महिला डांसरों के बीच जमकर मारपीट, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल

खिलौने का ऐसा इस्तेमाल पहली बार देखने को मिला, वायरल फोटो जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।