1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खिलौने का ऐसा इस्तेमाल पहली बार देखने को मिला, वायरल फोटो जरा आप भी देखिए

खिलौने का ऐसा इस्तेमाल पहली बार देखने को मिला, वायरल फोटो जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 30, 2026 07:04 am IST,  Updated : Mar 30, 2026 07:04 am IST

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है और आप जब उस फोटो को देखेंगे तो हैरान भी होंगे और ऐसी खोज करने वाले की तारीफ भी करेंगे। आइए आपको पोस्ट के बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ABS261

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं पड़ती है। सोशल मीडिया यूज करने वाले इंसान का डेटा खत्म हो जाएगा, फोन की बैट्री खत्म हो जाएगी मगर कंटेंट कभी खत्म नहीं होता है और इन्हीं सब कंटेंट की भीड़ में कुछ पोस्ट ऐसे भी दिख जाते हैं जो यूनिक होने के कारण वायरल हो रहे होते हैं। हर दिन खूब सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में क्या नजर आया?

आप अगर मिडल क्लास फैमिली से हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि घर में जब भी कुछ सुखाने के लिए छत पर डाला जाता है तो किसी न किसी को छत पर उसकी निगरानी का काम भी दिया जाता है ताकि कबूतर उसे बिखेर न दें या फिर खराब न कर दें। यह काम अकसर घर के सबसे छोटे को पकड़ा दिया जाता है मगर वायरल फोटो में कुछ हटके दिखा है। वायरल फोटो में दिख रहा है कि छत पर कुछ चीजें सुखाने के लिए रखी हुई हैं और कोई भी पक्षी उसे खराब न करे, उससे बचने के लिए वहां पर साथ में बाघ का खिलौना रख दिया गया है। आप भी फोटो को देखिए।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Abs261 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने उसे Z+ सिक्योरिटी बताया तो एक यूजर ने लिखा- भरे हुए खिलौनों का बेहतरीन इस्तेमाल। इसके अलावा खूब सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अस्पताल आए इस आदमी की T-Shirt देखिए, Video उसी वजह से हो रहा है वायरल

इस खोज के लिए तो बंदे को 51 तोप की सलामी मिलनी चाहिए, Video देख दिमाग हिल जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।