1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अस्पताल आए इस आदमी की T-Shirt देखिए, Video उसी वजह से हो रहा है वायरल

अस्पताल आए इस आदमी की T-Shirt देखिए, Video उसी वजह से हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 30, 2026 06:32 am IST,  Updated : Mar 30, 2026 06:32 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर आप जब वीडियो देखेंगे तो आप यही बोलेंगे कि ऐसी टी-शर्ट पहनकर अस्पताल कौन जाता है। आइए फिर आपको पोस्ट के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@YOUKNOWAVII

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या देखने को मिल जाए, कोई पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत चीजें पोस्ट होती हैं और जो सबसे अलग, अजीब या फिर अतरंगी होता है और सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया जिसने वीडियो वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पहले तो एक लड़की नजर आती है जो अस्पताल के अंदर बैठी हुई है और अपने सिर पर हाथ रखा है। इसके बाद वो अपने हैरान होने का कारण दिखाती है। वो कैमरा घुमाती है तो एक आदमी नजर आता है जो काले रंग की टी-शर्ट पहनकर आया है और उस टी-शर्ट पर 'Seedhe मौत' लिखा हुआ है। वो वीडियो में बताता है कि उसे नहीं पता था कि अस्पताल आना पड़ेगा और वो जल्दी-जल्दी में आया है और सब लोग देख रहे हैं कि सीधे मौत क्यों लिखा है। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि टी-शर्ट पर लिखी लाइन किसी की मौत के बारे में नहीं है बल्कि Seedhe Maut एक फेमस भारतीय हिप-हॉप जोड़ी है और हिप-हॉप सुनने वाली जनता उन्हें अच्छे से जानती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @youknowavii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'हमेशा गलत जगह पर गलत कपड़े पहन कर आता हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- Tshirt उल्टी पहने ले। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या जरूरत थी भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- इतना कौन ध्यान देता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस खोज के लिए तो बंदे को 51 तोप की सलामी मिलनी चाहिए, Video देख दिमाग हिल जाएगा

ये देखो मैगी वाली कंजक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार Video, आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।