1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो मैगी वाली कंजक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार Video, आप भी देखें

ये देखो मैगी वाली कंजक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार Video, आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 27, 2026 02:52 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 02:52 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सिर्फ मजाकिया अंदाज में बनाया गया है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने खूब कमेंट भी किया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

Viral video, viral news, funny video- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SARGUNANDSAYRA

आज के समय में सोशल मीडिया बहुत ही नॉर्मल हो गया है और हर किसी के जीवन का हिस्सा बन गया है। लोग और किसी चीजें के बिना भले ही रह लेंगे मगर सोशल मीडिया के बिना नहीं रह पाएंगे। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया पर कुछ देर स्क्रोलिंग करते ही होंगे। वहां आप तरह-तरह के वीडियो देखते होंगे और उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी आते होंगे जो बहुत ही हटके होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी सोशल मीडिया पर कंजक का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आमतौर पर कन्या पूजन में लड़कियों को पूड़ी, सब्जी और हलवा खिलाया जाता है मगर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कन्याओं को खाने के लिए मैगी दिया गया है और सभी मजे से खा भी रहे हैं। इसके अलावा उन्हें कैन वाली कोल्ड ड्रिंक भी दिया गया है। वीडियो को मजाकिया तौर पर बनाया गया है और वो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sargunandsayra नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह सिर्फ मजाकिया तौर पर बनाया गया है, और कोई गलत इरादा नहीं था। हम भी सही रीति-रिवाजों में विश्वास रखते हैं, आप सीरियस मत होइए।' कई यूजर्स ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- GenZ कन्याएं, उन्हें खाने पर मजबूर करने का प्यारा तरीका। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह, देसी वाइब्स, GenZ ट्राइब्स और मैगी ब्राइब्स। एक अन्य यूजर ने लिखा- कन्याएं के बीच बात हो रही होगी कि यहां पर मैगी मिल रही है, लाइन लगाओ।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में चैन खींचते ही कैसे अपने आप लग जाता है ब्रेक? 99% लोग नहीं जानते होंगे जवाब

सड़क पर लड़ते दो सांड का Video हुआ वायरल, लोगों ने कुछ यूं लिए मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।