देश के किसी भी कोने में जब भी कुछ अजीब या अलग होता है तो कोई न कोई उसका वीडियो बना ही लेता है और सोशल मीडिया पर बैठी जनता तक पहुंचा देता है। अगर वो वीडियो वहां बैठे लोगों को भी अनोखा लगता है तो फिर वीडियो वायरल हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी हर दिन कई सारे ऐसे वीडियो देखते होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं इस वीडियो में क्या दिखा।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी कारण से दो सांड आपस में लड़ते दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे से सिर लड़ाए हुए हैं और एक दूसरे को धक्का दे रहे हैं। वायरल वीडियो कुल 55 सेकंड का है जिसमें दिखता है कि कभी काला वाला सांड सफेद वाले पर भारी पड़ जाता है तो कभी इसका उल्टा हो जाता है। वीडियो की शुरुआत इन दोनों की लड़ाई से हुई और अंत तक ये दोनों लड़ते दिखे। वीडियो बनाने वाले ने भी यह सोचकर रिकॉर्डिंग बंद कर दी होगी कि पता नहीं ये दोनों कब तक लड़ेंगे और उतना ही वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @arayaawww नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया तौर पर लिखा है, 'ये मर्द जात कहीं भी शांति से नहीं रह सकती।' अब वीडियो के कमेंट सेक्शन में इसी लाइन के हिसाब से रिप्लाई भी दिखे। एक यूजर ने लिखा- पक्का किसी लड़की की वजह से लड़ रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- झगड़े ही औरत जात से शुरू होते हैं, पक्का GF मैटर होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- जिम का जोश चढ़ा है नया नया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सिक्योरिटी गार्ड में टैलेंट तो है, उसकी आवाज सुनने के बाद आप भी तारीफ करेंगे, देखें Video
बाइकर्स ने जरा हटके मनाई रामनवमी, 70 बाइक्स से 40 मिनट में लिखा 'राम'; VIDEO वायरल