हमारे देश में ऐसे कलाकार बहुत सारे हैं जो जुगाड़ करने में माहिर होते हैं। अपने काम को आसान करना हो या फिर पैसे बचाने हो या फिर किसी मुसीबत से निकलना हो तो लोगों का दिमाग अलग ही लेवल पर चलता है और ऐसे समय पर अधिकतर लोग जुगाड़ का तरीका अपनाते हैं। अब लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं, ये तो आप भी जानते होंगे अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं क्योंकि वहां हर दिन जुगाड़ का कुछ न कुछ देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखा?
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर महिला बहुत सारे बर्तन लेकर बैठी है। उसे वो बर्तन धोने हैं मगर दिक्कत यह है कि वहां पर नल नहीं लगा है कि वो नल को चालू करके आराम से बर्तन को धो ले। अब ऐसे में महिला ने अपना दिमाग दौड़ाया जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वो अंदर नल में पाइप लगाकर वहां तक लाई और अपने स्टूल पर बैठ गई। इसके बाद उसने पाइप को सिर पर रखा और क्लचर लगाकर उसे लॉक कर दिया। इसके बाद पाइप से पानी सीधे उसके आगे गिरता और वो बर्तन धोने लगती है। अब वीडियो देखने के बाद आप तय कीजिएगा कि महिला के दिमाग के लिए आपको उसको 10 में से कितने नंबर देंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर priyachandrulovelife नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 97 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्मार्ट आइडिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- बंद करो ऐसे वीडियो, पानी बर्बाद मत करो। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छा आइडिया है, बहुत शुक्रिया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
AI की मदद से बना ये Video देखा आपने? 3.9 मिलियन लोगों ने किया है पसंद
बड़ा खतरनाक बंदा है भाई ये तो, हरकत के कारण Video हो गया वायरल, आप भी देखिए