1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी की क्या मजबूरी होगी जो ऐसा करने को हुआ मजबूर, वायरल पोस्ट पर जरा नजर डालिए

इस आदमी की क्या मजबूरी होगी जो ऐसा करने को हुआ मजबूर, वायरल पोस्ट पर जरा नजर डालिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 26, 2026 01:18 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 01:18 pm IST

अभी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस पोस्ट को देखेंगे तो हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने भी जमकर कमेंट किया है। आइए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं।

वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MANMILK2

सोशल मीडिया की गलियों में हर स्क्रोल के बाद आंखों के सामने कुछ नया और अलग आता है। इन्हीं सब के बीच में कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होती है और जितने लोग सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं, वो इस बात को समझते होंगे। उनकी फीड पर भी हर दिन कुछ ऐसे पोस्ट दिख ही जाते होंगे जो कुछ ज्यादा ही यूनिक और हैरान करने वाले होते होंगे। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है। आप जब उसे देखेंगे तो हंसते हुए यही सोचेंगे कि इस भाई की क्या मजबूरी है। आइए फिर आपको पोस्ट के बारे में बताते हैं।

पोस्ट में ऐसा क्या दिखा?

हम जिस पोस्ट की बात कर रहे हैं उसमें एक शख्स एक जगह पर बैठा हुआ नजर आता है और उस फोटो के नीचे लिखा है, 'मैं खुद को बेच रहा हूं। मेरी कीमत 12 लाख रुपए है। मैं जिंदगी भर के लिए सभी काम कर लूंगा।' आपने ऐसे कभी किसी को खुद को बेचते हुए नहीं देखा होगा और इसी कारण पोस्ट वायरल हो रहा है। अभी जो पोस्ट वायरल हो रहा है वो पुराना मालूम होता है मगर आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर यह तो जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है और इसी वजह से यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ManMilk2 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 लाख 98 हजार लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वो 12 लाख का क्या करेगा अगर वो बिक जाएगा तो। दूसरे यूजर ने लिखा- खुद को बेचने के बाद भाई उस पैसे का इस्तेमाल किस चीज के लिए करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- खरीदने से पहले रिव्यू देख लेना। चौथे यूजर ने लिखा- कुछ छूट मिलेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे खरीदो और फिर वो पैसे वापस करने को बोलो क्योंकि उसने बोला कि वो कुछ भी करेगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रिप्लाई हो तो ऐसा ही हो, वायरल पोस्ट पढ़ने के बाद कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

बहू के पहनावे पर महिला ने उठाया सवाल तो सास ने भी दे दिया गजब का जवाब, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।