1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस मजदूर की बुद्धि को मेरा दंडवत प्रणाम है, कलाकारी का Video हो रहा वायरल

इस मजदूर की बुद्धि को मेरा दंडवत प्रणाम है, कलाकारी का Video हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 25, 2026 01:49 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 01:49 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप उस वीडियो को एक बार देख लेंगे तो कुछ लोगों को शेयर किए बिना नहीं रह पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AM_BLUJAY

आज के समय में लोग जब भी बोर होते हैं, वो तुरंत अपना फोन उठाते हैं और सोशल मीडिया का गलियों में निकल जाते हैं और अपनी बोरियत को कुछ ही देर में खत्म कर लेते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जो लोगों की पसंद के मुताबिक उनकी फीड पर आते हैं। जो वीडियो सबसे हटके होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं और लगभग हर किसी की फीड पर जाते हैं। आपकी फीड पर भी खूब सारे वायरल वीडियो आते होंगे, जिन्हें देखकर आप रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक घर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। एक मजदूर यह काम कर रहा है लेकिन उसने कुछ ऐसा काम किया जो उसे खुद को समझ में नहीं आ रहा है। दरअसल एक पिलर के पास टाइल्स लगाने थे तो उसने पिलर के साइज के हिसाब से टाइल को काट दिया मगर अब उसे यह समझ में नहीं आ रहा है कि वो उस टाइल्स को उस पिलर में फिट कैसे करे। उसने पता नहीं क्या समझकर उस टाइल उस तरह काटा और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Am_Blujay नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14.4M लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जब कोई नकली इंजीनियर हो। दूसरे यूजर ने लिखा- उसने ऑनलाइन पढ़ाई की है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे फिट करने का कोई तरीका नहीं है। वहीं कई यूजर्स ने सुझाव दिया कि टाइल को बीच में से काट देगा तो फिट हो जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

काका को अपनी जिंदगी से प्यार नहीं है शायद, हरकत देखकर आप भी कुछ ऐसा ही कहेंगे

ये देखकर तो Donut सुसाइड ही कर लेगा, वायरल Video देख माथा पकड़ लेंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।