जब से AI आया है, कई सारे लोग सोशल मीडिया पर AI से वीडियो बना-बनाकर खूब पोस्ट कर रहे हैं। कई सारे वीडियो तो इतने सटीक बने होते हैं कि पहली नजर में वो असली लगते हैं मगर जब उन्हें गौर से देखा जाता है तो पता चल जाता है कि वो AI जनरेटेड वीडियो है और जो वीडियो सबसे हटके होता है, वो वायरल हो जाता है। आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो AI है और उसमें गजब का जुगाड़ देखने को मिला। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक पानी की टंकी नजर आती है जो 1000 लीटर की है। अब उसी टंकी के अंदर ऐसा जुगाड़ दिखा जो सभी को हैरान कर देगा। दरअसल उस टंकी को काटकर उसमें एक दरवाजा बनाया गया है और अंदर ही इंडियन स्टाइल वाला टॉयलेट लगा हुआ है। ऐसा जुगाड़ वाकई में किसी ने नहीं किया है लेकिन जुगाड़ गजब का है। AI से बना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पहली नजर में यह वीडियो असली लगा मगर आप जब वीडियो को गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि यह AI है। उदाहरण के लिए टंकी के अंदर लगे नल को देखिए, वीडियो में दिखते शख्स की लिप्सिंग और आवाज को मैच करेंगे तो सब पता चल जाएगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @love__bond नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह बहुत ही सस्ता जुगाड़ है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- जबरदस्त जुगाड़ है। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब का जुगाड़ लगाया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंडिया में जुगाड़ की कमी नहीं है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
घर में पुताई करते शख्स का Video हो रहा वायरल, देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके
स्पोर्ट्स शूज़ में एक्स्ट्रा Shoelace Hole क्यों होता है? पहनते होंगे मगर नहीं पता होगा जवाब