सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हंसी-मजाक के वीडियो देखने को मिलते हैं और ऐसे ही वीडियो वायरल भी होते हैं। वहीं कई बार कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं मगर कई सारे लोग उस पर भी मजाकिया कमेंट करते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ ऐसा ही नजर आया। वायरल हो रहे वीडियो में आपको कुछ ऐसा दिखेगा कि देखते ही आपके होश उड़ जाएंगे लेकिन वहीं वीडियो को मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया गया है तो लोग भी फनी कमेंट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा घर के सबसे ऊपर वाले कमरे की पुताई कर रहा है। वो बाउंड्री के पास की दीवार की पुताई कर रहा है और इसके लिए उसने सीढ़ी का इस्तेमाल किया है मगर वो सीढ़ी जहां पर है, उसे देख होश उड़ जाएंगे। वीडियो में दिखता है कि उस कमरे के पास दो बाउंड्री है, उसके ऊपर सीढ़ी लगा हुआ है और वो शख्स उस पर चढ़कर पुताई कर रहा है। अब यह काम पूरी तरह से खतरे से भरा हुआ है मगर वो फिर भी कर रहा है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा है, '9 हजार में पूरा पुताई ठेका है, एक भी दीवार नहीं छूटेगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई दीवार भी धन्यवाद बोलेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- 9 हजार में यमलोक की पुताई भी शामिल है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये खतरों के खिलाड़ी हैं जो जान लगाकर अपना काम करते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
VIDEO: युवती का बीच बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर बैठ मचाया बवाल; पुलिस से की नोक-झोंक
आंटी जी का थोड़ा सा खाना देख होश उड़ जाएंगे आपके, Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट