1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर का चला जादू, यूट्यूब पर 14 घंटे में मिले 14 मिलियन व्यूज, फैन बोले- 'एनिमल-पुष्पा सब पानी कम'

यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर का चला जादू, यूट्यूब पर 14 घंटे में मिले 14 मिलियन व्यूज, फैन बोले- 'एनिमल-पुष्पा सब पानी कम'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 09, 2026 09:46 am IST,  Updated : Aug 09, 2026 09:48 am IST

यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यूट्यूब पर अब धूम मचा रहा है। खास बात तो ये है कि यूट्यूब पर 'टॉक्सिक' के हिंदी ट्रेलर ने 14 घंटे में ही 14 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं।

toxic- India TV Hindi
टॉक्सिक में डबल रोल में नजर आएंगे यश। Image Source : YOUTUBE/KVN PRODUCTIONS

नितेश तिवारी की 'रामायण' में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। 30 जुलाई को इस मेगा बजट फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें राम के किरदार में रणबीर कपूर और माता सीता की भूमिका में साई पल्लवी के साथ-साथ रावण के लुक में यश भी छा गए। लेकिन, सिर्फ 'रामायण' में ही यश का खूंखार लुक देखने को नहीं मिलेगा, गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' में भी यश दिल दहला देने वाले अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में ही देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। फैंस लंबे समय से 'टॉक्सिक' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। कल, यानी 8 अगस्त को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया और 14 घंटे में 14 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं।

टॉक्सिक का ट्रेलर

टॉक्सिक के 4 मिनट 38 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत एक डरावने लेकिन इमोशनल सीन से होती है, जहां एक घायल बच्चा यश के किरदार राया से माफी मांग रहा होता है और कहता है कि अब से वो उसकी हर बात मानेगा। इसके बाद अचानक गोली चलती है और फिर हंसा, खून-खराबा बढ़ता जाता है। ट्रेलर में साफ कर दिया गया है कि फिल्म में यश डबल रोल में होंगे। एक किरदार होगा दाढ़ी वाले खतरनाक गैंगस्टर राया का तो दूसरा छोटे बाल, टैटू वाले बेटे रूमी का, जो अपने पिता के खिलाफ लड़ता नजर आता है। वहीं ट्रेलर में नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी और रुक्मिणी वसंत की भी झलक देखने को मिलती है।

यूट्यूब पर 14 घंटे में मिले 14 मिलियन व्यूज

टॉक्सिक का ट्रेलर, कल यानी 8 अगस्त को 7 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया गया और अब तक इसे 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब पर दर्शकों से इस ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों का कहना है कि यश का लुक उनकी इमेजिनेशन से भी ज्यादा डार्क और डरावना है। वहीं कुछ ने तो यहां तक कह दिया है कि टॉक्सिक में यश को देखने के बाद उन्हें लगता है कि रावण का लुक ज्यादा सिविलाइज्ड है। ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ने लिखा- 'जब उन्होंने इसे बड़ों के लिए 'फेयरी टेल' बताया, वो मजाक नहीं कर रहे थे।' एक और लिखता है- 'रॉकी भाई की ही तरह ट्रेलर भी तबाही है।'

डबल रोल ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

'टॉक्सिक' के ट्रेलर में यश डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। वह फिल्म में 'राया' और 'रूमी' की भूमिका निभाएंगे और दोनों किरदार बेहद अलग होंगे। एक में जहां यश लंबे बाल, लंबी दाढ़ी के साथ दिखाई देंगे तो वहीं रूमी के किरदार में वह क्लीन शेव, छोटे बाल और टैटू के साथ नजर आएंगे। टॉक्सिक के ट्रेलर की बात करें तो यह खतरे, ताकत और खून-खराबे से भरी दुनिया से रूबरू कराता है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक में यश लीड रोल में हैं और उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म 1940 से 1970 के बीच गोवा के ड्रग व्यापार और माफिया नेटवर्क की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है।

ये भी पढ़ेंः 'टॉक्सिक' साइन करने को लेकर कन्फ्यूजन में थीं नयनतारा, ट्रेलर लॉन्च में खोला राज, बताई हिचकिचाहट की वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन