1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लिफ्ट में अचानक पंडित जी के साथ घट गई घटना, अंदर लगे शीशे से हुए घायल, देखें Video

लिफ्ट में अचानक पंडित जी के साथ घट गई घटना, अंदर लगे शीशे से हुए घायल, देखें Video

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 24, 2026 04:23 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 04:26 pm IST

एक पंडित जी, जो लिफ्ट का यूज कर रहे थे, अचानक उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पूरी घटना दिख रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

पंडित जी के सिर पर गिरा शीशा- India TV Hindi
पंडित जी के सिर पर गिरा शीशा Image Source : REPORTER INPUT

लिफ्ट एक ऐसी मशीन है जिसने लोगों को बहुत राहत दी है। आपका घर 10वीं मंजिल पर हो या फिर 20वीं मंजिल पर आप रहते हो, आपकी बिल्डिंग में लिफ्ट हो तो आप 10 बार भी नीचे उतर सकते हैं और ऊपर चढ़ सकते हैं। वहीं भारी सामान को भी ऊपर ले जाने या फिर नीचे उतारने में लिफ्ट बहुत मदद करता है लेकिन आखिरकार यह है तो एक मशीन ही और मशीन कई बार किसी तकनीकी कारण से खराब भी हो जाती है और ऐसे में उसके अंदर मौजूद लोगों का अनुभव बहुत डरावना रहता है। लिफ्ट में कुछ देर बंद हो जाने के बाद तो कई लोग लिफ्ट का यूज करने से परहेज करने लगते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम लिफ्ट को लेकर इतनी बातें क्यों कर रहे हैं तो इसके पीछे का कारण एक वीडियो है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

लिफ्ट के वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक पंडित जी लिफ्ट में आते हैं और उन्हें जिस मंजिल पर जाना था, वहां का बटन दबा देते हैं। लिफ्ट में वो अकेले ही नजर आते हैं। लिफ्ट का दरवाजा बंद होता है और वो चलने लगती है। इस दौरान पंडित जी लिफ्ट में लगे शीशे में अपने चेहरे और बाल को देखते और बाल को ठीक करते नजर आते हैं। तभी नजर आता है कि लिफ्ट के फ्री फॉल होने के बाद अंदर लगे शीशे टूटकर पंडित जी के ऊपर गिर जाते हैं और उनके सिर पर चोट भी लगती है। वो सिर पकड़ खड़े होकर बस ऊपर देखते नजर आते हैं।

यहां देखें वह वीडियो

आपको बता दें कि अभी आपने जिस घटना का वीडियो देखा, वो गुरुग्राम के 70A का मामला है। दरअसल गुरुग्राम के पारस एरेन सोसायटी में यह हादसा हुआ जहां पंडित जी किसी के घर में पूजा कराने के लिए आए थे। आपको बता दें कि इस सोसाइटी में पहली बार ऐसी घटना नहीं हुई है। इससे पहले भी इस सोसाइटी में लिफ्ट फ्री फॉल की घटना हो चुकी है।

(गोहित कौशिक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

Blinkit में पहले दिन एजेंट ने डेढ़ घंटे में कितने रुपए कमाए? खुद बताया, VIDEO हो रहा वायरल

आवश्यकता ही जुगाड़ की जननी है; आंटी जी ने इस बात को सच साबित कर दिया, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।