1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सड़क किनारे जा रहे कई लोगों को कार ने रौंदा, हादसे का दर्दनाक VIDEO आया सामने

सड़क किनारे जा रहे कई लोगों को कार ने रौंदा, हादसे का दर्दनाक VIDEO आया सामने

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 24, 2026 01:57 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 01:57 pm IST

यूपी के मुरादाबाद जिले में एक कार ने सड़क किनारे जा रहे कई लोगों को रौंद दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

कार ने कई लोगों को मारी टक्कर। - India TV Hindi
कार ने कई लोगों को मारी टक्कर। Image Source : REPORTER INPUT

मुरादाबाद: जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक कार ने सड़क किनारे जा रहे कई लोगों को रौंद दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये हादसा रविवार का बताया जा रहा है, जो जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के जटपुरा में हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े व आते-जाते लोगों को रौंद डाला। पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कार ने कई लोगों को मारी टक्कर

दरअसल, ईद पर कुछ युवक अपने दोस्तों के साथ संभल से मुरादाबाद आए थे। यहां से वह वापस संभल जा रहे थे। इसी समय यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक थाना मैनाठेर क्षेत्र के जटपुरा में कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चामुंडा मंदिर के पास खड़े बच्चों और लोगों को रौंद दिया। अनियंत्रित कार ने पहले सामने से आ रही एक बाइक मे टक्कर मारी और फिर आगे खड़े बच्चे और बच्चियों को टक्कर मारकर दूर तक घसीट दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। 

हादसे का वीडियो आया सामने

इस हादसे मे 9 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 3 का अभी अस्पताल मे ईलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसे में मंदिर पर खड़ी 3 बच्चियां और 4 बच्चे घायल हो गए। इसके अलावा 2 बाइक सवार भी कार के चपेट में आने से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से 6 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि एक बच्ची और एक बच्चा सहित तीन का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट- राजीव शर्मा)

यह भी पढ़ें-

शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग में हत्या, हाथदार हथियार से हमला करने के बाद मारी गोली; युवक की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।