1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग में हत्या, हाथदार हथियार से हमला करने के बाद मारी गोली; युवक की मौत

शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग में हत्या, हाथदार हथियार से हमला करने के बाद मारी गोली; युवक की मौत

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 24, 2026 08:56 am IST,  Updated : Mar 24, 2026 08:56 am IST

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई। युवक का एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग था। हालांकि महिला ने किसी कारणवश आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उसके परिजन युवक से रंजिश रख रहे थे।

प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या।- India TV Hindi
प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या। Image Source : REPORTER INPUT

मुजफ्फरनगर: जिले के भोपा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहदरा बांगर गांव में सोमवार रात 27 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक का गांव की ही एक विवाहित महिला से संबंध था, जिसके चलते महिला के परिजन रंजिश रख रहे थे। इसी मामले में युवक की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक महिला ने पहले ही आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद से रंजिश और अधिक बढ़ गई थी। 

भागते समय मारी गोली

वहीं मृतक की पहचान अक्षय के रूप में हुई है, जो सोमवार रात अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही मनोज कुमार, उसके पुत्र युवांक और भतीजे वरध ने उसे घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले धारदार हथियारों से अक्षय पर ताबड़तोड़ हमला किया और जब वह जान बचाकर भागने लगा तो उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रेम प्रसंग में हत्या 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार, अक्षय का एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था। कुछ महीने पहले महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से उसके परिजन अक्षय से रंजिश रखने लगे थे। 

परिजनों ने की न्याय की मांग

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से इस हत्या को अंजाम दिया है। मृतक के भाई ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (इनपुट- योगेश त्यागी)

यह भी पढ़ें-

फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसे का VIDEO आया सामने, भराभराकर गिर गई छत; 5 मजदूरों की हुई थी मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।