1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैंचीधाम और नैनीताल में अब बुकिंग के बिना एंट्री नहीं, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी होगा शुरू, भीड़ कंट्रोल करने के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला

कैंचीधाम और नैनीताल में अब बुकिंग के बिना एंट्री नहीं, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी होगा शुरू, भीड़ कंट्रोल करने के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 07, 2026 08:24 am IST,  Updated : Oct 07, 2026 08:36 am IST

कैंचीधाम और नैनीताल में बिना बुकिंग के टैक्सी और बाइक पर रोक लगा दी गई है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

बाइक और टैक्सी से जाते लोग- India TV Hindi
बाइक और टैक्सी से जाते लोग Image Source : REPORTER

नैनीतालः कैंचीधाम और नैनीताल में एंट्री आसान नहीं रहेगी। बिना बुकिंग नैनीताल आने वालों पर कैंचीधाम नैनीताल पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे प्राइवेट वाहन अब प्रसाशन की राडार पर हैं। पिछले दिनों पहुंची भीड़ के बाद कमिश्नर कुमाऊं ने टैक्सी, होटल समेत सभी स्टेक होल्डरों की बैठक ली है और कैंचीधाम में रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य करने पर बैठक में मुहर लगी है। इसके लिए डीएम और एसएसपी को एक खाका बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिये गए हैं। 

भीड़ कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने लिया फैसला

कमिश्नर कुमाऊं ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हाईवे बाधित नहीं किया जाएगा। अल्मोड़ा बागेश्वर और पिथौरागढ़ तक फ्री मूवमेंट होना चाहिए। इसके साथ कैंचीधाम में भीड़ मैनेजमेंट के लिए अलग-अलग रास्ते बनेंगे और वीकेंड से पहले सीओ और एसडीएम को बैठक कर शटल सेवा लगानी होगी। कैंचीधाम में शिप्रा नदी में नहाने पर रोक लगाई गई है और वन विभाग को नियमों के उलंघन करने वालों पर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

ज्यादा पैसा वसूलने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

कैंचीधाम में ओवररेटिंग करने वाले दुकानदारों से लेकर होटल मालिकों पर छापेमारी और कार्रवाई होगी। साथ ही सभी को समान व होटल की रेटलिस्ट लगानी अनिवार्य कर दी गयी है। नियम उलंघन पर सीधे लाइसेंस निरस्तीकरण के निर्देश दे दिए गए हैं। नैनीताल से लेकर कैंचीधाम तक उन्ही पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी, जिन्होंने बुकिंग की होगी। बिना बुकिंग नैनीताल में आना मुश्किल रहेगा। 

 दरअसल पिछले वीकेंड पर हालात खराब हो गए। एक दिन में कैंचीधाम में 50 हजार से ज्यादा की भीड़ रिकॉर्ड की गई लेकिन अब नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि 20 हजार से 25 हजार तक क्राउड मैनेजमेंट पुलिस कर लेगी लेकिन अब बुकिंग के बिना एंट्री आसान नहीं रहेगी। कैंचीधाम से आगे जाने वालों के लिए हाईवे खाली रखना होगा। 

अनिवार्य होगा रजिस्ट्रेशन

बता दें कि लंबे वीकेंड के दौरान पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड में कैंची धाम और हिमाचल प्रदेश में त्रियुंड जैसी दो लोकप्रिय जगहों पर अधिकारियों ने भीड़ को संभालने के लिए कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोगों की संख्या सीमित करने पर विचार किया जा रहा है और इसे लागू भी किया जा रहा है। कैंची धाम में, जहां पिछले वीकेंड श्रद्धालुओं की संख्या 50,000 से ज़्यादा हो गई थी, प्रशासन अब अनिवार्य रजिस्ट्रेशन और रोज़ाना 20,000 से 25,000 पर्यटकों की सीमा तय करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में, वन विभाग ने त्रियुंड में रोज़ाना 1,000 पर्यटकों की क्षमता की सीमा को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है।

रिपोर्ट: भूपेंद्र रावत 

ये भी पढ़ेंः VIDEO: उड़ान के बीच रुद्रप्रयाग में अचानक हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, चालक दल समेत 6 लोग थे सवार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।