1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आवश्यकता ही जुगाड़ की जननी है; आंटी जी ने इस बात को सच साबित कर दिया, देखें Video

आवश्यकता ही जुगाड़ की जननी है; आंटी जी ने इस बात को सच साबित कर दिया, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 24, 2026 01:49 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 01:49 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और ऐसे अतरंगी खोज के लिए आप आंटी जी की तारीफ भी करेंगे। आइए फिर आपको जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ANIBISHT28

हमारे देश में कलाकार लोगों की बिल्कुल कमी नहीं है और ये कलाकार लोग क्या-क्या कलाकारी कर सकते हैं, यह जानने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है क्योंकि सोशल मीडिया पर ही तो हर दिन एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं और वीडियो में पहले से बेहतर और अतरंगी जुगाड़ देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सबसे हटके जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको भी बताते हैं कि क्या जुगाड़ वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक मशीन कोई कपड़ा सिल रही है। अब सिलाई मशीन को चलाते हुए महिला फोन पर बात नहीं कर पाती तो महिला ने ऐसा दिमाग लगाया जो अब तक किसी ने नहीं देखा होगा। दरअसल उस महिला ने एक बैग बनाया है जिसमें फोन रखा जा सके और उसका बेल्ट कुछ इस तरह से बनाया है जो महिला के सिर पर फिट हो सके। इससे वो बैग इस तरह फिक्स होगा कि फोन महिला के कान के पास रहे और वो बात कर ले। वीडियो में वो बात करते हुए नजर भी आ रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर anibisht28 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बेस्ट आइडिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह, जुगाड़, टैलेंट है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो सभी को चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- एक मेरे लिए भी बना दो। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बंदे ने किया ऐसा जुगाड़ कि 19 लाख लोगों ने किया लाइक, जरा आप भी देखिए Video

धुरंधर 2 में बड़ी मिस्टेक आई सामने, आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' के मजे लेने लगे यूजर्स; VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।