1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. धुरंधर 2 में बड़ी मिस्टेक आई सामने, आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' के मजे लेने लगे यूजर्स; VIDEO वायरल

धुरंधर 2 में बड़ी मिस्टेक आई सामने, आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' के मजे लेने लगे यूजर्स; VIDEO वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 24, 2026 11:04 am IST,  Updated : Mar 24, 2026 11:04 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में धुरंधर 2 फिल्म की एक बड़ी मिस्टेक को देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। Image Source : IG/BEDLOXX

Viral Video: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों आदित्य धर की धुरंधर 2 फिल्म गजब का प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही करोड़ों की कमाई कर ली है। एक तरफ जहां लोग इस फिल्म की पीक डिटेलिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ यूजर्स ने एक ऐसी बड़ी मिस्टेक पकड़ ली है, जिसे लेकर अब आदित्य धर की पीक डिटेलिंग के मजे भी लेने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धुरंधर 2 फिल्म की एक बड़ी मिस्टेक को देखा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स धुरंधर 2 फिल्म की एक क्लिप को शेयर करता है। इसके साथ उसने वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए फिल्म में हुई मिस्टेक को भी बताया है। यूजर्स अपने वीडियो में बताता है कि एक सीन के दौरान जब हमजा और पिंडा के बीच में लड़ाई चल रही होती है तो वॉशरूम के शीशे में कैमरामैन भी दिख जाता है। आदित्य धर फिल्म की एडिटिंग के दौरान इसे एडिट करवाना भूल गए। अब फिल्म रिलीज होने के बाद यूजर्स इसकी क्लिप शेयर कर आदित्य धर की पीक डिटेलिंग के मजे ले रहे हैं। 

यहां देखें वह वीडियो

 

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @bedloxx नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'पीक डिटेल ऑफ धुरंधर'। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये चौथा जासूस है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मूवी काफी रीयल हो गई थी इसलिए बता रहे हैं कि कैमरा मैन बना रहा है मूवी। तीसरे यूजर ने लिखा- इस गलती को वो डायरेक्टर बाद में रिवील करेंगे कि ये तो उनका आदमी था जिसने ये होते हुए शूट कर लिया था। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसी की वजह से सब मूवी देख पा रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: सिनेमा हॉल में अंधेरे का फायदा उठाकर कर रहा था छेड़छाड़, पब्लिक ने कर दी मनचले की धुनाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।