1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: सिनेमा हॉल में अंधेरे का फायदा उठाकर कर रहा था छेड़छाड़, पब्लिक ने कर दी मनचले की धुनाई

VIDEO: सिनेमा हॉल में अंधेरे का फायदा उठाकर कर रहा था छेड़छाड़, पब्लिक ने कर दी मनचले की धुनाई

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 24, 2026 08:26 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 08:55 pm IST

Kanpur Fight Video: कानपुर के सिनेमा हॉल में मनचले को पब्लिक ने कूट दिया। युवक पर आरोप है कि उसने अंधेरे का फायदा उठाकर युवती से छेड़छाड़ करने की कोशिश की और तभी वह धर लिया गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई हुई।

कानपुर के सिनेमा हॉल में मनचले की कुटाई हुई है।- India TV Hindi
कानपुर के सिनेमा हॉल में मनचले की कुटाई हुई है। Image Source : REPORTER INPUT

Kanpur Cinema Molestation Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 'गुरुदेव पैलेस टॉकीज' में एक मनचले को छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। युवती के साहस और जनता के गुस्से ने आरोपी को सिनेमा हॉल के अंदर ही सबक सिखा दिया। ये मामला थाना रावतपुर क्षेत्र का है। यहां सिनेमा हॉल के अंदर हुई छेड़छाड़ के बाद पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिनेमा हॉल में छेड़छाड़ से मचा बवाल

बता दें कि कानपुर के गुरुदेव पैलेस टॉकीज में फिल्म 'धुरंधर 2' का शो चल रहा था। हॉल में अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक ने पास बैठी युवती के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने शोर मचाया, जिसके बाद उसके पिता और वहां मौजूद दर्शकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

पब्लिक ने की आरोपी की धुनाई

चश्मदीदों के मुताबिक, जनता ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद युवती के पिता और पब्लिक ने मिलकर आरोपी की जमकर 'धुनाई' कर दी। टॉकीज के भीतर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना की सूचना तुरंत लोकल पुलिस को दी गई। फिर थाना रावतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और अपनी हिरासत में ले लिया।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज

​थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि हमें छेड़छाड़ की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। महिला सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है।

(इनपुट- ज्ञानेंद्र शुक्ला)

ये भी पढ़ें- पति-पत्नी का ये Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी, लोगों ने जमकर किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।