1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ईद के लिए शख्स ने सिलवाया कुर्ता मगर Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

ईद के लिए शख्स ने सिलवाया कुर्ता मगर Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 23, 2026 06:07 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 06:07 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप चाहकर भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@PUNSTERX

हर दिन सोशल मीडिया पर न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल कंटेंट आते होंगे जिसमें छोटे बच्चों की प्यारी हरकत, लोगों की लड़ाई, ड्रामे और अतरंगी हरकत, स्टंट, लोगों की बेवकूफी भरी हरकतें और इसके अलावा भी कई तरह की चीजें देखने को मिलती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।

वीडियो में क्या दिखा?

एक शख्स ने किसी दर्जी को कुर्ता सिलने के लिए कपड़ा दिया था ताकि वो उस कुर्ते को ईद के मौक पर पहन सके मगर उस दर्जी ने उसके कुर्ते के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसकी उम्मीद उसे भी नहीं थी और आपने भी अब तक ऐसा कारनामा नहीं देखा होगा। दरअसल उस दर्जी ने कुर्ते को बिल्कुल उल्टा कर दिया। कहने का मतलब यह है कि जो भाग ऊपर रखना था, उसे अंदर कर दिया और अंदर वाले भागे वो उसने ऊपर करके पूरा कुर्ता सिल दिया। वीडियो में शख्स ने सब कुछ दिखाया और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PunsterX नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ईद का सबसे दुखद वीडियो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई मेरे आस्तीन ही उल्टी लगा दी थी। दूसरे यूजर ने लिखा- टेलर भी महामानव है। तीसरे यूजर ने लिखा- उल्टा भी इतना बुरा नहीं लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- उल्टा करके पहन लो भाई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन दोनों के दिमाग को सलाम है, वायरल Video देख लेंगे तो आप भी तारीफ करेंगे

कुछ ईंटों में ऐसे छेद क्यों बने होते हैं? अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा इसका जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।