1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रेजेंटेशन के बीच आया ऐसा मैसेज कि नहीं रुकी किसी की हंसी, Video जमकर हो रहा वायरल

प्रेजेंटेशन के बीच आया ऐसा मैसेज कि नहीं रुकी किसी की हंसी, Video जमकर हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 23, 2026 02:59 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 02:59 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आप अपनी हंसी को बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे जैसे वीडियो में लोग नहीं रोक पाए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@TERAKYALENADENA

एक बार जब कोई सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बना लेता है तो फिर जल्दी उसे डिएक्टिवेट नहीं कर पाता है और इसके पीछे का कारण सोशल मीडिया पर दिखने वाले कंटेंट होते हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर जमकर कंटेंट पोस्ट होते हैं और उन सभी में से कई सारे वीडियो और फोटो वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे हटके होती हैं या फिर ऐसा हो कि लोग रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए। हर दिन कई सारे पोस्ट वायरल होते हैं और आपकी फीड पर भी आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और खूब वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है क्लास के अंदर एक लड़की कोई प्रेजेंटेशन दे रही है। इसके लिए प्रोजेक्टर से फोन कनेक्ट किया गया है और तभी उस फोन पर एक ऐसा मैसेज आता है कि कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। दरअसल क्लास के बीच में 'I Love You Babe' का मैसेज आता है और वो पॉप-ऑप होकर स्क्रीन पर आने के कारण सभी को दिख जाता है। यह मैसेज देखते ही लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाए और वीडियो भी इसी कारण वायरल हो रहा है। वीडियो में आगे दिखता है कि एक लड़का उठकर शायद फोन को डिस्कनेक्ट या फिर मैसेज को हटाने के लिए जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये भी सही है। दूसरे यूजर ने लिखा- पकड़ी गई। तीसरे यूजर ने लिखा- प्रपोजल कैजुअल था। चौथे यूजर ने लिखा- पोल खुल गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन के अंदर शख्स ने बनाया गजब का माहौल, Video जीत लेगा आपका भी दिल

शराब पीने वालों को चचा ने किया मोटिवेट, Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।