सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है जो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन भी कर देता है और उनकी बोरियत को भी दूर कर देता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के वीडियो आते होंगे और उन्हीं सब के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी रहते होंगे जो यूनिक होने के कारण वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
क्या आपने कभी किसी शख्स को वेंट्रिलोक्विज्म वाली कला दिखाते हुए देखा है। वही कला जिसमें एक शख्स अपने हाथ में एक कठपुतली लिए होता है और उससे बात करता हुआ नजर आता है। पहले वो खुद से बोलता है और फिर उसके हाथ में मौजूद कठपुतली होती है। इसी कला तो वेंट्रिलोक्विज्म बोलते हैं क्योंकि कठपुतली तो बोल नहीं सकती है, वो शख्स ही कठपुतली की तरफ से बोलता है मगर लोगों को लगता है कि वो कठपुतली ही बोल रही है।
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें यही देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा ट्रेन के अंदर बैठा है और वो अपनी यही कला दिखा रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक कठपुतली सामने वाली सीट पर बैठी लड़की से बात कर रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो वीडियो आपको भी जरूर पसंद आएगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Renuy703 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- गजब का वीडियो है, मजाक भरा। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी चीजों से लोगों का समय अच्छे से बीत जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अच्छा मजाकिया वीडियो है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा Beautiful Skeleton आपने पहले नहीं देखा होगा, फोटो देख तारीफ करेंगे आप
शख्स ने खुद बनाई सुंदर सी घड़ी मगर बेचने से पहले ही हो गया काम तमाम, देखें Video