1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा Beautiful Skeleton आपने पहले नहीं देखा होगा, फोटो देख तारीफ करेंगे आप

ऐसा Beautiful Skeleton आपने पहले नहीं देखा होगा, फोटो देख तारीफ करेंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 20, 2026 02:17 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 02:17 pm IST

एक फोटो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रही है जिसमें एक बच्चे की गजब की कला देखने को मिली। आप जब उस फोटो को देखेंगे तो आप भी उसकी तारीफ करेंगे। आइए आपको पोस्ट के बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : X/@DEKHANE_MUKUL

सोशल मीडिया एक ऐसा अड्डा है जहां ऐसे तमाम तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिल जाते हैं जो लोगों ने अपनी आंखों से पहले कभी नहीं देखा होता है या फिर सोचा तक नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे पोस्ट अब तक देखे होंगे और अभी भी देखते ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी बच्चों की कला तो कभी बच्चों का डांस, कभी लोगों की अतरंगी हरकत तो कभी अजीब हरकत और इसके अलावा भी खूब सारे कंटेंट देखने को मिलते हैं। अभी एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें कमाल की कला देखने को मिली।

फोटो में क्या नजर आया?

आप जब स्कूल में रहे होंगे तो साइंस के विषय में आपने कभी न कभी कंकाल यानी Human Skeleton तो बनाया ही होगा और सभी पार्ट्स के नाम भी बताए होंगे। आपने और आपके साथियों ने जब भी Human Skeleton बनाया होगा, एकदम सिंपल सा बनाया होगा मगर एक बच्चे ने डांस करता हुआ Human Skeleton बनाया है। पहली बार ऐसा कोई कंकाल दिखा जो डांस कर रहा हो और फोटो इसी कारण वायरल हो रही है। आप भी एक बार उसे देखिए।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @dekhane_mukul नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'बच्चों पर ज़बरदस्ती साइंस लेने का दबाव न डालें अगर उनकी रुचि आर्ट्स में है। जनहित में जारी।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- मैंने पहली बार इतना सुंदर कंकाल देखा। दूसरे यूजर ने लिखा- अपने पैशन को चुनो, फोटो इस बात का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छा तो है, मैं 10 में से 11 देती। और भी कई सारे यूजर्स ने तारीफ की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने खुद बनाई सुंदर सी घड़ी मगर बेचने से पहले ही हो गया काम तमाम, देखें Video

बाइक या कार की चाबी के साथ क्यों मिलता है ऐसा मेटल टैग? जान लीजिए वरना पछताना पड़ेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।