सोशल मीडिया आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है और लगभग हर कोई आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएगा। आप भी सोशल मीडिया पर अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो भी वायरल होते हैं। जो सबसे हटके होता है या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो ही जाता है और इसमें कुछ भी हो सकता है। हंसी-मजाक, लड़ाई, ड्रामा, स्टंट, अतरंगी हरकत समेत बहुत कुछ वायरल होता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बहुत सुंदर सी घड़ी नजर आती है जिसे एक शख्स लेकर एक ठेली वाले के पास पहुंचा है। वीडियो में सबसे ऊपर 'हैंडमेड घड़ी' लिखा है। उस घड़ी को लकड़ी में पर बनाया गया है और आप जब उसे देखेंगे तो आप भी तारीफ करेंगे। खैर, अब वीडियो पर आते हैं। वो शख्स ठेली वाले को घड़ी दिखाता है और उससे खरीदने के लिए पूछता है। वो बताता है कि उसने अपने हाथ से उस घड़ी को बनाया है। इसी दौरान वो दिखाता है कि पीछे मशीन भी लगाई हुई है और तभी वो मशीन नाली में गिर जाती है। यहीं पर वीडियो रुक जाता है और अभी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @palwi_333 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'बिकने से पहले ही काम तमाम हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजे भी लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- घड़ी तो बिकने से पहले ही टूट गई। दूसरे यूजर ने लिखा- मार्केट में आने से पहले ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- घड़ी के बिकने से पहले ही घड़ी का समय खराब हो गया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बाइक या कार की चाबी के साथ क्यों मिलता है ऐसा मेटल टैग? जान लीजिए वरना पछताना पड़ेगा
अब से अंकल दोबारा कभी नदी में नहीं उतरेंगे, Video देख आप समझ जाएंगे सब कुछ