कई बार ऐसा होता है कि हम लोग बाजार से फल खरीदने जाते हैं लेकिन जब घर लाकर उसे खाते हैं तो फिर वो खट्टा या फिर कच्चा निकल जाता है। ऐसा ही कुछ नारियल के साथ भी होता है। हम लोग नारियल खरीदकर ले आते हैं और घर पर आने के बाद पता चलता है कि उसमें पानी ही बहुत कम निकला। ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि हमें इन सभी चीजों के बारे में अच्छे से पता नहीं होता है लेकिन जब फल बेचने वाला या फिर नारियल बेचने वाला इसके बारे में बताए तो उनकी सलाह अकसर सही निकलती है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक नारियल बेचने वाला लड़का बता रहा है कि कैसा नारियल खरीदना चाहिए। आइए आपको भी बताते हैं।
वीडियो में लड़के ने क्या बताया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़का बताता है कि कभी भी बड़ा या फिर ज्यादा आवाज करने वाला नारियल नहीं खरीदना चाहिए। इसके बाद वो अपने पास रखे तीन नारियल को काटकर दिखाता भी है कि किसमें पानी सबसे ज्यादा मिलता है। इसके बाद वो एक बड़ा वाला नारियल काटता है और उसमें से थोड़ा सा पानी निकलता है मगर वो बताता है कि यह खराब है। इसके बाद वो तीन साइड वाला नारियल काटता है मगर उसमें से बिल्कुल भी पानी नहीं निकलता है। इसके बाद वो तीसरा नारियल काटता है जो बाहर से सुखा हुआ दिखता है। वो बोलता है कि ऐसा नारियल खरीदिए क्योंकि इसमें ज्यादा पानी होने की वजह से इसका कवर सुख जाता है। इसके बाद जब वो उसे काटता है तो फिर उसमें पानी भी खूब निकलता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। बता दें कि इस एक वीडियो को कई दूसरे लोगों ने भी पोस्ट किया है और वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बच्ची के साथ ये तो बिल्कुल गलत हो रहा है, Video देख आप भी सहमत होंगे
ऐसा अतरंगी दिमाग लगाने वाला यह पहला इंसान दिखा है, Video आपको भी कर देगा हैरान