1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्ची के साथ ये तो बिल्कुल गलत हो रहा है, Video देख आप भी सहमत होंगे

बच्ची के साथ ये तो बिल्कुल गलत हो रहा है, Video देख आप भी सहमत होंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 20, 2026 09:00 am IST,  Updated : Mar 20, 2026 09:00 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको बच्ची पर दया आएगी और आप खुद कहेंगे कि ये तो बच्ची के साथ गलत हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REBELLIOUSPARI8

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट होता रहता है और कुछ न कुछ वायरल भी होता रहता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन एक के बाद एक करके कई सारे वायरल कंटेंट आते होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकत समेत कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला एक बच्ची को गोद में लेकर कुर्सी पर बैठी है। वहीं उसके सामने दो महिलाएं और हैं जो अलग-अलग प्लेट में दो अलग-अलग खाने की चीजें लिए हुए हैं। एक प्लेट में नूडल्स है तो दूसरे प्लेट में रागी है। अब दोनों महिलाएं मिलकर बच्चे को धोखा दे रही हैं। बच्ची के सामने पहले तो नूडल्स लाया जा रहा है और बच्ची जैसे ही नूडल्स खाने के लिए मुंह खोलती है, दूसरी महिला उसे रागी खिला दे रही है। अब बच्ची छोटी है, वो कोशिश तो कर रही है कि वो रागी न खाए लेकिन उसके साथ हर बार धोखा हो जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ये तो चीटिंग है, मैगी दिखाकर रागी खिला रहे।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- तंदुरुस्ती का राज। दूसरे यूजर ने लिखा- बेचारी दुखी हो गई है। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चा चिढ़ रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बच्चों के साथ अन्याय हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा अतरंगी दिमाग लगाने वाला यह पहला इंसान दिखा है, Video आपको भी कर देगा हैरान

ये तो चिट्टी का नया वर्जन आ गया, बच्चे की कलाकारी देखकर रोबोट भी करेगा तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।