आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन का इस्तेमाल भी खूब होता है। हर दिन कई सारे लोग अलग-अलग वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर तरह-तरह के वीडियो आपकी फीड पर भी आते होंगे और उन्हें देखने के बाद आप भी अपना मनोरंजन करते होंगे। कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर दिख जाते हैं जो एकदम वायरल होने का दम रखते हैं और वायरल हो भी जाते हैं। अभी भी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो ऐसा क्या दिखा?
आप सभी ने अगर नाना पाटेकर की फिल्म क्रांतिवीर देखी है तो फिर उसका आइकॉनिक सीन भी याद होगा। वही सीन जब नाना पाटेकर को फांसी होने वाली थी और वो गजब की एक परफॉर्मेंस देते हैं। जी हां वही लाइन जिसमें वो बोलते हैं कि आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने। इसी सीन को एक बच्चे ने स्कूल में परफॉर्म किया और उसकी एक्टिंग देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि इतना सटीक कैसे किया है। बच्चे ने हर डायलॉग पर उससे रिलेटेड रिएक्शन दिया और इसी कारण उसका वीडियो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Phenom962 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- असली से भी अच्छा। दूसरे यूजर ने लिखा- सोशल मीडिया की ताकत। तीसरे यूजर ने लिखा- बेहद शानदार प्रदर्शन। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बच्चा कमाल का है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
राफ्टिंग करने वाली टीम ने किया दिल जीतने वाला काम, नदी में फंसे बंदर का किया रेस्क्यू
पीलो-पीलो आलम दूध सोडा! धुरंधर 2 के बीच थिएटर ने अपनाई गजब की स्ट्रैटेजी, फोटो वायरल