1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पीलो-पीलो आलम दूध सोडा! धुरंधर 2 के बीच थिएटर ने अपनाई गजब की स्ट्रैटेजी, फोटो वायरल

पीलो-पीलो आलम दूध सोडा! धुरंधर 2 के बीच थिएटर ने अपनाई गजब की स्ट्रैटेजी, फोटो वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 19, 2026 10:47 am IST,  Updated : Mar 19, 2026 10:47 am IST

मूवी लवर्स के दिमाग पर अभी सिर्फ और सिर्फ धुरंधर 2 फिल्म देखने का बुखार चढ़ा हुआ है और इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जो आपको एक थिएटर की गजब की स्ट्रैटेजी बताएगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं और सुबह से थोड़ी देर भी स्क्रोल किया होगा तो आप जानते होंगे कि अभी सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 फिल्म से जुड़े कई सारे पोस्ट देखने को मिले होंगे और अभी कुछ दिन तक ऐसा ही चलता रहेगा क्योंकि पहले भाग ने एक ऐसी छाप छोड़ी की दूसरे भाग का क्रेज खूब बढ़ गया है और लोग इस फिल्म को देखे बिना नहीं रह सकते हैं। कल इस फिल्म का Paid Preview भी हुआ जिसमें कई सारे लोगों फिल्म देख लिया और अब सोशल मीडिया पर उससे जुड़े ही पोस्ट वायरल हो रहे हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है।

वायरल फोटो में क्या नजर आया?

आपने अगर दूसरा पार्ट नहीं देखा मगर पहला पार्ट देखा है तो फिर आप आलम नाम के किरदार के बारे में तो जानते ही होंगे जिसके पास फिल्म का हीरो काम करता है और वहीं से रहमान डकैत की गैंग में शामिल होता है। अब बताइए कि वो आलम क्या बेचता था? जी हां, आपने सही कहा, वो जूस और दूध सोडा बेचता था। अब एक थिएटर ने इसी चीज को अपनी स्ट्रैटेजी बनाई। एक थिएटर ने फिल्म के दौरान दूध सोडा बेचने का फैसला किया और इसकी एक फोटो भी लगाई जिसमें आलम दूध सोडा लिए दिख रहा है। साथ में लिखा है, 'धुरंधर स्पेशल दूध सोडा।' यही फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Raghul_018 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 78 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कप भी धुरंधर वाले हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- जिन लोगों ने फिल्म देखी है, वो इसे समझेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कुछ ज्यादा ही हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- संतरे का जूस कहां है। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या प्रमोशन स्ट्रैटेजी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कंबल धोने का यह वाला तरीका देखा आपने? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

ऐसा Pre-Wedding Shoot कौन करवाता है भाई, Video देख 360 डिग्री घूम जाएगा दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।