सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन भर-भरकर वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं। जो लोग सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं, वो जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर क्या-क्या देखने को मिलते हैं और यह भी जानते होंगे कि हर दिन खूब सारे वीडियो और फोटो वायरल भी हो जाते हैं। इसमें हंसी-मजाक से लेकर लड़ाई तक, ड्रामे से लेकर स्टंट तक, जुगाड़ से लेकर लोगों के खुराफाती दिमाग तक, हर तरह का वीडियो देखने को मिलता है और साथ में तस्वीरें भी कई सारी वायरल होती है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कंबल को धोने का एक नया तरीका देखने को मिला जिसे आप जुगाड़ भी कह सकते हैं। एक बंदे ने कंबल को छत पर बिछा दिया है और वहीं पर उसे धो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत कंबल को धोने के बाद उसमें से पानी निकालने में होती है तो उसने यह सब इसी वजह से किया है। वीडियो में दिख रहा है कि वो कंबल में से पानी निकालने के लिए वाइपर का इस्तेमाल कर रहा है। जिस तरह फर्श से पानी हटाने के लिए वाइपर यूज होता है, ठीक वैसे ही वो कंबल से पानी हटा रहा है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DesiVaidya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कंबल धोने की नई ट्रिक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा Pre-Wedding Shoot कौन करवाता है भाई, Video देख 360 डिग्री घूम जाएगा दिमाग
इस अद्भुत टेक्नोलॉजी के लिए शख्स को 21 तोपों की सलामी दो, Video हो रहा है वायरल