1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सोशल मीडिया पर स्टाइल दिखाना पड़ा महंगा: अवैध पिस्टल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर स्टाइल दिखाना पड़ा महंगा: अवैध पिस्टल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 19, 2026 06:45 am IST,  Updated : Mar 19, 2026 07:00 am IST

दिल्ली के बवाना इलाके में सोशल मीडिया पर रील बनाकर स्टाइल दिखाना युवक को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

delhi police arrest man with gun- India TV Hindi
हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार। Image Source : REPORTER

सोशल मीडिया पर रील बनाने का खुमार लोगों पर इस कदर चढ़ गया है कि लोग कानून का उल्लंघन करने से भी नहीं चूक रहे हैं। दिल्ली के बवाना इलाके से एक ऐसी ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर स्टाइल दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। बवाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिसल द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक आशु (उम्र 19 वर्ष) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह देशी कट्टा (अवैध पिस्टल) के साथ नजर आ रहा था। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आई।

कैसे गिरफ्त में आया आरोपी?

अवैध पिस्टल के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालने के इस मामले की जानकारी मिलते ही बवाना पुलिस ने तुरंत तकनीकी और फील्ड सर्विलांस शुरू किया। इसके बाद 17 मार्च 2026 को शाम करीब 6:20 बजे, हेड कॉन्स्टेबल पंकज ने आरोपी को लाल फ्लैट्स, सेक्टर-3, DSIIDC बवाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वही देशी कट्टा बरामद किया गया, जिसे उसने सोशल मीडिया पर दिखाया था।

पुलिस ने क्या बताया?

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत FIR नंबर 119/26, दिनांक 17.03.2026 दर्ज कर ली गई है। बवाना पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना या उन्हें रखना गंभीर अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला साफ तौर पर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर दिखावा करना कभी-कभी कानूनी मुसीबत में डाल सकता है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली: युवक ने अपने ही हाथ से सीने पर रखकर चला दी गोली, मौके पर मौत, सामने आया घटना का VIDEO

दिल्ली के नेचर बाजार में लगी भीषण आग, करीब 40 दुकानें जलकर खाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।