1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा Pre-Wedding Shoot कौन करवाता है भाई, Video देख 360 डिग्री घूम जाएगा दिमाग

ऐसा Pre-Wedding Shoot कौन करवाता है भाई, Video देख 360 डिग्री घूम जाएगा दिमाग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 19, 2026 08:48 am IST,  Updated : Mar 19, 2026 08:48 am IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्री-वेडिंग शूट होता हुआ नजर आ रहा है मगर आप जब वीडियो को देखेंगे तो दिमाग घूम जाएगा और मुंह से एक ही लाइन निकलेगी कि ऐसा शूट कौन करवाता है भाई। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@___ISHQ_

समय के मुताबिक चीजें बदलती हैं और हमें कई सारी नई चीजें देखने को मिलती हैं, यह लाइन तो आपने कई बार सुनी होगी और इसे महसूस भी किया होगा। ऐसा ही कुछ शादियों में भी आपने नोटिस किया होगा। आपके घर के बुजुर्गों ने जब आपको बताया होगा कि पहले शादियों कैसे होती थी और जब आप अब की शादियों को देखते होंगे तो आपको अंतर पता चलता ही होगा। आजकल की शादियों में एक और चीज देखने को मिलती है जो पहले तो किसी ने सोची तक नहीं होगी और वो प्री-वेडिंग शूट है। आज के समय में कई दूल्हा-दुल्हन प्री-वेडिंग शूट भी करवाते हैं और ऐसे ही एक शूट का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कपल का प्री-वेडिंग शूट चल रहा है मगर आपने ऐसा शूट पहले नहीं देखा होगा। वीडियो में नजर आता है कि दूल्हा-दुल्हन ने सफेद रंग के कपड़े पहने हैं और कहीं पानी के अंदर वो लेटे हुए हैं जहां उनका चेहरा पूरी तरह से ऊपर है और साथ ही आधी बॉडी भी पानी में है। पहली नजर में देखकर लोगों को यही लग रहा है कोई हादसा हो गया है मगर पूरा वीडियो देखकर समझ में आया कि यह तो शूट चल रहा है। अजीब और अतरंगी थीम के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @___Ishq_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये प्री-वेडिंग शूट है या मय्यत का शूट है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और दूसरे कई लोगों ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसा थीम कौन बनाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां कैमरे से ज्यादा CID की जरूरत है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह नया बवाल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह तो मौत की शूटिंग लग ही है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस अद्भुत टेक्नोलॉजी के लिए शख्स को 21 तोपों की सलामी दो, Video हो रहा है वायरल

ये तो बड़ा खतरनाक आदमी निकला, कबाड़ी वाले को ही चुना लगा दिया, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।