आज के समय में शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो सोशल मीडिया पर न हो। आज के समय में सोशल मीडिया बहुत ही कॉमन हो गया है और लगभग हर कोई यूज करता है। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और वहां तरह-तरह के कंटेंट भी देखते होंगे जिसमें से कुछ तो स्क्रिप्टेड होते होंगे तो वहीं कुछ रियल होते होंगे जो अचानक कैमरे में कैद हो गए होंगे। हर वीडियो को देखने के बाद लोग रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको हंसा देगा। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का कबाड़ी की दुकान पर जाता है। वहां बाहर एक पुरानी साइकिल पड़ी हुई दिखती है जो कबाड़ी वाले को किसी ने बेचा होगा। अब ये बंदा उसी साइकिल को उठाता है और उसी के पास बेचने के लिए पहुंच जाता है। पहले वो साइकिल का वजन करवाता है और फिर उसी कबाड़ी वाले को वो साइकिल बेच भी देता है। इसके बाद उससे पैसे लेकर तुरंत वहां से फरार हो जाता है। यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है जिसे लोगों को हंसाने के लिए बनाया गया है और अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कबाड़े वाले को 700 का चुना लगा दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कबाड़ वाले की साइकिल कबाड़ वाले को ही बेच दी। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ समझ में नहीं आया, ये क्या हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसका माल इसे ही बेच दिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत चालाक बंदा था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये कैसे-कैसे लोग हैं इस दुनिया में, हरकत देख हैरान भी होंगे और हंसी भी आएगी, देखें Video
मम्मी का टूटा पैर तो बच्चे ने मदद करने की कोशिश की, Video जीत लेगा आपका दिल