1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव, SIR के मुद्दे पर I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक जारी
  Live Now

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव, SIR के मुद्दे पर I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक जारी

 Written By: Kajal Kumari
 Updated : Sep 30, 2026 01:27 pm IST

मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर जैसे मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में विपक्षी दल के कई बड़े नेता शामिल हैं। जानें बैठक में क्या क्या हो रहा है?

इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू- India TV Hindi
इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू Image Source : PTI

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ, कथित वोट चोरी और SIR में गड़बड़ी को लेकर विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है। विपक्षी दल इन मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। विपक्ष की ये बैठक दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हो रही है, जिसमें राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी के अलावा गठबंधन से ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्लाह समेत तमाम नेता पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर चल रही टेंशन के बीच आज वो मीटिंग में नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी जगह अपने दो सांसदों को भेज दिया है। केजरीवाल ने भी मीटिंग से किनारा कर लिया है। स्टालिन भी मीटिंग में नहीं शामिल हुए हैं। विपक्ष संसद के दोनों सदनों में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।

जानें बैठक से जुड़े खास अपडेट्स...

 

 

Live updates :LIVE: I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक जारी

Auto Refresh
Refresh
  • 1:18 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    खड़गे ने बैलेट से वोटिंग कराने की वकालत की

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को भविष्य के चुनावों के लिए SIR से पहले वाली वोटर लिस्ट का इस्तेमाल करने और EVM की जगह बैलेट से वोटिंग कराने की वकालत की। साथ ही, उन्होंने विपक्षी INDIA गठबंधन में एकजुटता और एक साझा एक्शन प्लान पर ज़ोर दिया। INDIA गठबंधन की बैठक में अपनी शुरुआती बात रखते हुए खड़गे ने कहा कि विपक्षी समूह पारदर्शिता की जगह गोपनीयता को हावी नहीं होने देगा।

  • 1:12 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    इंडिया गठबंधन की बैठक पर शिवराज का तंज

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंडी गठबंधन के नेताओं को राहुल गांधी की लीडरशिप पसंद ही नहीं, इसीलिए तो बड़े बड़े नेता इस बैठक से दूर हैं। कांग्रेस के ही कुछ नेता राहुल गांधी को पसंद नहीं करते।

  • 1:09 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    INDIA ब्लॉक की मीटिंग में खड़गे का प्रस्ताव

    INDIA ब्लॉक की मीटिंग में खड़गे बोले- ज्ञानेश कुमार को CEC पद से हटाया जाए। उनके द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। 

  • 12:53 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    AAP और DMK बैठक में शामिल नहीं

    इंडिया गठबंधन की चल रही बैठक से दो राजनीतिक पार्टियों ने दूरी बना ली है। पहले इस गठबंधन में 23 पार्टियां थीं मगर अब दो कम होकर 21 रह गई हैं। ये दोनों पार्टियां आम आदमी पार्टी और डीएमके हैं, जिनका कहना है कि इंडिया ब्लॉक से उसका लेना देना नहीं है। 

  • 12:41 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने क्या कहा

    कांग्रेस सांसद जयराम रमेश का कहना है, "इसमें शामिल पार्टियां हैं - INC, SP, AITC, NCP(SP), SS (UBT), RJD, CPM, CPI, JKNC, JKPDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC(M), MDMK, VCK, RSP, KC(J) और AIFB। ये और दूसरी विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार के लगातार हमलों से भारत के संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हैं - हाल ही में, सत्ता में बने रहने के लिए ECI के ज़रिए 'वोट चोरी' की उनकी चाल के खिलाफ़।"

  • 12:37 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    CEC के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल

    महागठबंधन की जारी बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव भी विपक्षी दल के एजेंडे में शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।