1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आजकल के बच्चे भी बड़े कमाल के होते जा रहे हैं, बनाया ऐसा Video कि नहीं रुकेगी हंसी

आजकल के बच्चे भी बड़े कमाल के होते जा रहे हैं, बनाया ऐसा Video कि नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 16, 2026 04:00 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 04:00 pm IST

एक बच्चे ने मजेदार वीडियो बनाया और अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि बच्चे ने क्या वीडियो बनाया है और उसके बाद आपको लोगों के रिएक्शन बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CYBERHUNTSS

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आज के समय में हर कोई मिल जाता है। आज के समय में लगभग हर किसी के पास स्मार्ट फोन है और जब फोन स्मार्ट है तो उसके अलग-अलग यूज भी होते हैं। उन्हीं सब यूज में से एक सोशल मीडिया भी है। लोग सोशल मीडिया का जमकर यूज करते हैं और अपना मनोरंजन भी करते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। आप भी सोशल मीडिया पर कुछ समय तो बिताते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा एक्टिंग करते दिख रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा ऐसा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है जो वैसे तो स्क्रिप्डेट और पुराने जोक पर है मगर बच्चे की एक्टिंग के कारण वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि वो बच्चा भगवान से पैसे का इंतजाम करने को बोलता है। वो बोलता है कि भगवान प्लीज 20 रुपए का इंतजाम करा दो, 10 रुपए आप रख लेना और 10 रुपए मैं रख लूंगा। इसके बाद उसे रास्ते में 10 रुपए गिरे हुए मिलते हैं। वो उन्हें उठा लेता है और फिर बोलता है, 'भगवान जी इतना भी विश्वास नहीं था, 10 रुपए पहले ही काट लिए।' मजाकिया तौर पर बनाया हुआ यह वीडियो अभी काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @CyberHuntss नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये भी गजब है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सिर्फ एक ही रिएक्शन दिए हैं और वो रिएक्शन लोगों के हंसने का है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अनजान बारात में बच्चे ने उड़ा दिया गर्दा, Video जमकर हो रहा है वायरल

इंडिया में जुगाड़ करने वालों कि बिल्कुल कमी नहीं है, एक नया Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।