1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अनजान बारात में बच्चे ने उड़ा दिया गर्दा, Video जमकर हो रहा है वायरल

अनजान बारात में बच्चे ने उड़ा दिया गर्दा, Video जमकर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 16, 2026 02:00 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 02:00 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो आपको भी पसंद आएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है और फिर लोगों की प्रतिक्रिया भी बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SHAURYABJYM

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कोई भी इसका अंदाजा पहले नहीं लगा सकता है। हर स्क्रोल के बाद आंखों के सामने कुछ नया और अलग देखने को मिलता रहता है और उन्हीं सब के बीच में कुछ ऐसे कंटेंट भी नजर आ जाते हैं तो लोगों का ध्यान खींचने की क्षमता रखते हैं और इसी क्षमता के दम पर वो वीडियो वायरल भी होते हैं। आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल वीडियो आते होंगे और उन्हें देखने के बाद आप भी रिएक्ट करते होंगे। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो आपको पसंद जरूर आएगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हमारे समाज में दो तरह के लोग मिलते हैं। एक वो होते हैं जो कमाल का डांस करते हैं और दूसरे वो होते हैं जो डांस करने में झिझकते हैं लेकिन जब वो किसी की शादी में जाते हैं तो फिर दोनों तरह के लोग आपको डांस करते हुए मिल जाते हैं। मगर वायरल वीडियो में इससे भी हटके कुछ नजर आया। वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि स्कूल से लौटता एक बच्चा एक बारात में घुस गया है और क्या गजब का डांस कर रहा है। वो बारातियों के साथ मिलकर मस्त डांस कर रहा है। एक पल तो ऐसा भी आता है कि एक बाराती उसके कंधे से उसका बैग उतार लेता है ताकि वो जमकर डांस कर सके और वो डांस करता भी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @shauryabjym नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और इस वीडियो को दूसरे लोगों ने भी अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अकेले ही पूरा ध्यान खींच लिया। वहीं एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- डांस करने का मन किया तो कर लिया, इससे अच्छा मौका कहां मिलने वाला था। एक और यूजर ने लिखा- गर्दा उड़ा दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुकानदार ने दुकान पर लगवाया ऐसा पोस्टर कि वो हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया

एग्जाम देने जा रही बेटी को मां ने कर दिया Roast, वायरल Video जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।