1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मम्मी का टूटा पैर तो बच्चे ने मदद करने की कोशिश की, Video जीत लेगा आपका दिल

मम्मी का टूटा पैर तो बच्चे ने मदद करने की कोशिश की, Video जीत लेगा आपका दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 18, 2026 02:01 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 02:02 pm IST

एक बड़ा मस्त वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको छोटे बच्चे की मासूमियत और उसका अपनी मां के प्रति प्यार बताएगा। वीडियो जब आप देखेंगे तो लाइक किए बिना नहीं रुक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IAKSSAVIOUR

सोशल मीडिया बड़ा ही मजेदार प्लेटफॉर्म है। अगर कोई इंसान बोर हो रहा हो या फिर कुछ मनोरंजन करना चाहता हो तो बस एक बार सोशल मीडिया ओपन कर ले और फिर उसकी फीड पर ऐसे-ऐसे वीडियो दिखेंगे कि वो बोरियत को पूरी तरह से भूल जाएगा। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर इस बात को आप तो समझते ही होंगे। आपकी फीड पर हर दिन कमाल के कई सारे वीडियो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही प्यारा सा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला का दाहिना पैर टूट गया है और उस पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। महिला एल्बो स्टिक के जरिए चल रही है। अब महिला के बच्चे को जिसकी अभी डायपर पहनने की उम्र है और उसने पहना हुआ भी है, वो अपनी मां की मदद करने के लिए पहुंच जाता है। वो अपनी मां के पैरों के बीच में पहुंच जाता है और मां को लेकर आगे बढ़ता है जैसे उसने अपने कंधों पर अपनी मां को बैठा लिया है। बच्चे का अपनी मां के प्रति प्यार और उनके ख्याल रखने की सोच के कारण वीडियो वायरल हो रहा है और आपको भी पसंद आएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @iAKsSaviour नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'बच्चा बस अपनी घायल मां की मदद करना चाहता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंटरनेट पर आज का सबसे सुंदर वीडियो। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं आदमी। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत ही प्यारा और पावरफुल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: झांसी में बीच सड़क पर हंगामा, आपस में गाड़ी टकराने के बाद भिड़े 2 पक्ष, कैमरे में कैद हुई वारदात

लोकल ट्रेन में उपले बेचते हुए शख्स का Video वायरल, देखकर लोगों ने जमकर किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।