1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस में फर्श पर बैठे बुजुर्ग शख्स को किसी ने नहीं दी सीट, Video कर देगा आपको भावुक

बस में फर्श पर बैठे बुजुर्ग शख्स को किसी ने नहीं दी सीट, Video कर देगा आपको भावुक

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 18, 2026 12:15 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 12:15 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको भी बुरा लगेगा और समाज का एक अलग रूप देखने को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER

सोशल मीडिया पर कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों और सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए वीडियो और फोटो में से कुछ वायरल न होता हो। हर दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, बच्चों के डांस और उनकी प्यारी हरकतें, लोगों की अतरंगी हरकतें और भी कई चीजें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा कई तस्वीरें भी वायरल होती हैं जिसमें अलग-अलग लाइनें और अजीब से नियम देखने को मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक बस के अंदर का है। वीडियो में नजर आ रहा है बस के अंदर अच्छी-खासी भीड़ है। कई सारे लोगों को सीट भी नहीं मिली है और वो खड़े हैं मगर इसी भीड़ के अंदर एक बुजुर्ग शख्स भी नजर आता है तो बस के फर्श पर बैठकर सफर कर रहा है। किसी इंसान ने अपनी सीट से उठकर उस आदमी को अपनी सीट नहीं दी ताकि वो आराम से बैठकर सफर कर सके। किसी ने यह देखकर इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो यह बताता है कि लोगों में दया का भाव शायद अब खत्म होता जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा नजारा आपको सिर्फ इंडिया में ही देखने को मिलेगा, वायरल Video जरा देखिए तो सही

दादा-दादी भी इस ट्रेंड की रेस में उतर गईं, वायरल हो रहा Video आपने देखा या नहीं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।