1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुछ दोस्त ऑफिस के गेट पर भी होते हैं! सिक्योरिटी गार्ड के साथ अपने बॉन्ड पर शेयर किया Video, यूजर्स बोले- 'क्यूट'

कुछ दोस्त ऑफिस के गेट पर भी होते हैं! सिक्योरिटी गार्ड के साथ अपने बॉन्ड पर शेयर किया Video, यूजर्स बोले- 'क्यूट'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 23, 2026 12:43 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 12:43 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बताया है।

workplace video, security guard video, security guard viral video, viral video, aaj ka viral video - India TV Hindi
सिक्योरिटी गार्ड के साथ अपने बॉन्ड पर बनाया वीडियो। Image Source : IG/@LIFE.WITH.KOKO.MP4

एक दिल छू लेने वाली कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। पुणे की एक महिला कर्मचारी ने अपने ऑफिस के सुरक्षा गार्ड के साथ बने अनोखे रिश्ते को शेयर किया। उन्होंने उसे “वर्कप्लेस पर मेरा पहला दोस्त” कहा। छोटी-सी मदद से शुरू हुई यह दोस्ती अब रोज की मुलाकातों और बातों में बदल चुकी है। वीडियो और कैप्शन देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।  

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @life.with.koko.mp4 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम यूजर कोमल कोठावाले ने बताया कि, वे करीब दो महीने पहले कोमल गोवा से पुणे शिफ्ट हुईं नई नौकरी के लिए। पहले दिन ऑफिस पहुंचीं तो उनके पास दो-तीन बड़े लगेज बैग थे। ऑफिस के अंदर इतना सामान ले जाना मुमकिन नहीं था। उन्होंने गेट पर तैनात गार्ड से पूछा कि क्या वे शाम तक बैग उनके ऑफिस में रख सकती हैं। गार्ड ने बिना किसी झिझक के हामी भर दी और पूरे दिन सामान सुरक्षित रखा।   

'वर्कप्लेस पर पहले दोस्त'

कोमल ने लिखा, “बिना किसी हिचकिचाहट के वे तुरंत तैयार हो गए और उन्होंने पूरे दिन मेरा सामान पूरी सुरक्षा के साथ रखा। तब से एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब हमने एक-दूसरे को नमस्ते न कहा हो। हम अक्सर काम और शहर की जिंदगी के बारे में बातें करते हैं। सिक्योरिटी भैया शायद मेरे वर्कप्लेस पर पहले दोस्त हैं।” वीडियो में कोमल एक दिन जल्दी ऑफिस छोड़ते हुए दिखती हैं। आमतौर पर वे शाम आठ बजे के आसपास निकलती हैं, लेकिन उस दिन होमटाउन जा रही थीं इसलिए साढ़े पांच बजे निकल गईं। सुरक्षा गार्ड हैरान और खुश नजर आते हैं। वे पूछते हैं कि आज इतनी जल्दी क्यों जा रही हो। कोमल ने कैप्शन में लिखा कि भले ही गार्ड को खुद आसानी से छुट्टी न मिलती हो, लेकिन वे उनके लिए दिल से खुश दिखे।

महिला ने शेयर की दु:खद ​सच्चाई 

कोमल ने सिक्योरिटी गार्ड की स्थितियों पर भी बात की। उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो सिक्योरिटी जॉब आसान नहीं है। उन्हें एक दिन की छुट्टी भी नहीं मिलती। छुट्टी तभी मिलती है जब उन्हें गांव वापस जाना हो। यह मेरे लिए दुखद सच्चाई थी।” उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों से बात करना जरूरी है। इससे एहसास होता है कि हम कितने भाग्यशाली हैं। हर किसी की जिंदगी आसान नहीं होती, लेकिन ये छोटे पल जिंदगी को खास बनाते हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर प्यार लुटाया। कई लोगों ने लिखा कि ऐसे छोटे पल ऑफिस की जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं। कुछ ने सुरक्षा गार्ड की मेहनत की तारीफ की। कई लोगों ने याद किया कि ऑफिस में सुरक्षा गार्ड, सफाईकर्मी या अन्य स्टाफ भी परिवार जैसे होते हैं। 

एक यूजर ने कहा कि 'हर कर्मचारी को ऐसे सम्मान मिलना चाहिए।'  

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'वह आपसे जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देता है।'

गौरतलब है कि, इससे पहले एक सिक्योरिटी गार्ड ने ऑफिस में मिलने वाले खाने का वीडियो शेयर किया था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - 

'किस्मत कहां से कहां ले आई...' जिस कॉलेज में पढ़ाई की वहीं सिक्योरिटी गार्ड बनने को मजबूर हुआ ये शख्स, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।