1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: झांसी में बीच सड़क पर हंगामा, आपस में गाड़ी टकराने के बाद भिड़े 2 पक्ष, कैमरे में कैद हुई वारदात

VIDEO: झांसी में बीच सड़क पर हंगामा, आपस में गाड़ी टकराने के बाद भिड़े 2 पक्ष, कैमरे में कैद हुई वारदात

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 18, 2026 01:47 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 01:47 pm IST

Fight Video Jhansi: झांसी में बीच सड़क पर तब मारपीट होने लगी जब दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गाड़ी की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में मामूली बहस के बाद हाथापाई होने लगी, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Fight Video Jhansi- India TV Hindi
झांसी में बीच सड़क पर दो पक्षों में बवाल हो गया है। Image Source : REPORTERS INPUT

Jhansi Fight Video: यूपी के झांसी में बीते मंगलवार रात को गाड़ी टकराने को लेकर बीच सड़क पर दो गुटों में मारपीट से हंगामा हो गया। मारपीट करने के बाद एक पक्ष स्कूटी पर सवार होकर भागा तो दूसरे ने पैदल दौड़कर उसका पीछा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाड़ियां आपस में टकराने से हुआ विवाद

बता दें कि ये मामला झांसी जिले के नवाबाद थाना इलाके के जीवनशाह चौराहे के पास का है। जहां सोमवार रात दो पक्षों की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसको लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें मारपीट होने लगी, जिससे वहां भीड़ लग गई। वीडियो में दिख रहा है कि विवाद होने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोग लड़ाई-झगड़े का वीडियो बनाने लगे। वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्कूटी से भाग एक पक्ष को दूसरे ने दौड़ाया

इसी भीड़ से कुछ लोगों ने यह हंगामा अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस को देखकर एक पक्ष स्कूटी लेकर वहां से भाग गया, जिसका कुछ लोगों ने दौड़कर पीछा करने का प्रयास किया। जिसे वीडियो में साफ देखा जा सकता है।

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

गौतलब है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने और बीच-बाजार ऐसे हंगामा करने की इजाजत किसी को नहीं है। पुलिस हुड़दंग करने वालों की पहचान कर रही है। जो भी लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी कोई भी हों उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हम उनकी पहचान कर रहे हैं।

(इनपुट- आकाश राठौर)

ये भी पढ़ें- लोकल ट्रेन में उपले बेचते हुए शख्स का Video वायरल, देखकर लोगों ने जमकर किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।