आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर हैं और उसमें से एक बड़ी संख्या के लोग सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाकर डालते हैं। इसके पीछे लोगों की एक ही चाहत होती है और वो यह होती है कि सोशल मीडिया पर एक दिन उनके वीडियो छा जाएंगे और वो भी फेमस हो जाएंगे जैसे दूसरे लोग हुए हैं। अब इसके लिए कई सारे लोग अजीब हरकतें करते हुए वीडियो बनाते हैं जो लोगों को गुस्सा दिला देते हैं मगर उन्हीं सब के बीच में कई सारे फनी वीडियो भी दिखते हैं जो वायरल हो जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आपको वीडियो पसंद आए या फिर न आए, हंसी जरूर आएगी।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा नजर आता है जो एक टोकरी उपले लेकर लोकल ट्रेन में चढ़ गया है। वो ट्रेन के अंदर लोगों को उपले बेचने के लिए आवाज लगा रहा है। अभी कुछ दिनों से LPG सिलेंडर की कमी से जुड़े पोस्ट और खबरें आप देख रहे होंगे और उन्हीं के बीच में शख्स ने ऐसा वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। वो एक महिला के सामने जाकर पूछता है कि शाम को चूल्हा जलाना है या फिर नहीं। वो जब बताती हैं कि गैस मिल रहा है तो वो बोलता है कि चार दिन में मिल रहा है न, हम इमरजेंसी में उपले बेच रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर 9887raushankumar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सबसे सस्ता, सबसे अच्छा तरीका, उपले। दूसरे यूजर ने लिखा- मतलब ये वायरल हो कर मानेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- मतलब वो अलग ही लेवल का बंदा था। इसके अलावा कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बस में फर्श पर बैठे बुजुर्ग शख्स को किसी ने नहीं दी सीट, Video कर देगा आपको भावुक
ऐसा नजारा आपको सिर्फ इंडिया में ही देखने को मिलेगा, वायरल Video जरा देखिए तो सही