1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: पटना के बुद्धा कॉलोनी में पूर्व वार्ड पार्षद को गोलियों से भूना, हथियार लहराते हुए अपराधी फरार

VIDEO: पटना के बुद्धा कॉलोनी में पूर्व वार्ड पार्षद को गोलियों से भूना, हथियार लहराते हुए अपराधी फरार

 Reported By: Nitish Chandra,  Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 23, 2026 10:06 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 11:21 pm IST

पटना के बुद्ध कॉलोनी इलाके में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और पूर्व वार्ड पार्षद अनिल कुमार यादव को भून डाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पटना में पूर्व वार्ड प्रत्याशी को अपराधियों ने मारी गोली- India TV Hindi
पटना में पूर्व वार्ड प्रत्याशी को अपराधियों ने मारी गोली Image Source : REPORTER

पटना में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम रोड स्थित शांति गर्ल्स हॉस्टल बिल्डिंग के बेसमेंट का है। यहां दो बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने वर्तमान पार्षद के पति अनिल कुमार यादव पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग में अनिल कुमार यादव को करीब पांच गोलियां लगी हैं। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर गोलियों के खोखे और जमीन पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


पैदल पहुंचे अपराधी, गोली मारकर हुए फरार
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल यादव अपने अपार्टमेंट के कार्यालय में बैठे हुए थे कि इसी दौरान तीन अपराधी बाइक से पहुंचे और उन पर चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पटना के वार्ड नंबर 24 के पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव को देखने जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर भी उदयन अस्पताल पहुंचे। अनिल यादव को गोली लगने के बाद इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा, अनिल यादव जी को चार गोली लगी है, भगवान से प्रार्थना है कि वे ठीक हो जाएं। बिहार के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी की जवाब देना चाहिए कि ये जंगलराज नहीं है तो क्या है?

ये भी पढ़ें:
पटना में फायरिंग का मामला, शख्स ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।