1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे के मुंडन में पूरे परिवार ने भी मुंडवाए अपने बाल, Video हो रहा है खूब वायरल

बच्चे के मुंडन में पूरे परिवार ने भी मुंडवाए अपने बाल, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 19, 2026 02:29 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 02:29 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें सबसे अलग मुंडन देखने को मिला। आपने अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता हो जो लोगों ने पहले नहीं देखा होता है या फिर उम्मीद नहीं की होती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर रोज ऐसा कोई न कोई वीडियो तो आ ही जाता होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो देखेंगे तो शायद हैरान भी हो जाएंगे क्योंकि आपने ऐसा कुछ पहले नहीं देखा होगा और शायद ऐसा कभी सुना भी नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और उसके बाद उससे जुड़ी जानकारी भी देंगे।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में नजर आता है कि एक महिला ने अपने बच्चे को गोद में लिया हुआ है जिसका मुंडन हुआ है। वहीं दो आदमी भी नजर आ रहे हैं जिन्होंने अपने बाल मुंडवाए हुए हैं। इसके बाद दिखता है कि बच्चे की मां भी अपने बाल मुंडवा लेती है। उसके बाद एक और महिला अपने बाल मुंडवाती है। वीडियो के अंत में दिखता है कि परिवार सभी लोगों ने अपने बाल मुंडवा लिए हैं। बच्चा, दो महिला और तीन पुरुष, सभी वीडियो में बाल मुंडवाने के बाद एक साथ खड़े दिखते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में इससे जुड़ी जानकारी भी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 'गुजरात के एक छोटे से गांव में, पूरे परिवार ने अपने सिर मुंडवा लिए ताकि उनके नन्हे बेटे को उसके मुंडन संस्कार के दौरान अकेलापन महसूस न हो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लगभग 4 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक सच्चा परिवार ऐसा ही होता है जो हम पल साथ खड़े रहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलूं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह एक अच्छी पैरेंटिंग नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

राफ्टिंग करने वाली टीम ने किया दिल जीतने वाला काम, नदी में फंसे बंदर का किया रेस्क्यू

पीलो-पीलो आलम दूध सोडा! धुरंधर 2 के बीच थिएटर ने अपनाई गजब की स्ट्रैटेजी, फोटो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।